×

नेपाल... एक बार फिर भड़की हिंसा, हाई अलर्ट के बाद भारत की सीमा सील 

पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़क उठी है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है।पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है।

By: Arvind Mishra

Jan 06, 20262:11 PM

view14

view0

नेपाल... एक बार फिर भड़की हिंसा, हाई अलर्ट के बाद भारत की सीमा सील 

पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है।

  • नेपाल के पारसा और धनुषा धाम में हिंसा भड़की

  • भारतीय सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी

नेपाल। स्टार समाचार वेब

पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़क उठी है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच भारत-नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है। दरअसल, नेपाल के धनुषा जिले में मस्जिद गिराने के बाद नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है। दक्षिणी नेपाल में सीमा से आवाजाही रोकने के लिए भारतीय सीमा भी सील कर दी गई है।

मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद बिगड़े हालात

नेपाल पुलिस के अनुसार, हिंसा की शुरुआत धनुषा जिले के सखुवा मारान इलाके से हुई, जहां कुछ शरारती तत्वों ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस पर किया पथराव  

हिंसक प्रदर्शनों का सबसे ज्यादा असर पारसा के बीरगंज में देखने को मिला, जिसकी सीमा बिहार के रक्सौल से लगती है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया। जब पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो भीड़ ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

सीमा पर सुरक्षा सख्त

बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। भारतीय सुरक्षा बल भी सीमा पर मुस्तैद हैं ताकि नेपाल की अशांति का असर भारतीय क्षेत्रों में न पड़े। प्रशासन लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, रॉटरडैम के बाद राजधानी में विस्फोट से हड़कंप

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, रॉटरडैम के बाद राजधानी में विस्फोट से हड़कंप

एम्स्टर्डम में शनिवार तड़के एक यहूदी स्कूल में हुए धमाके ने नीदरलैंड को हिला दिया है। मेयर फेम्के हालसेमा ने इसे यहूदी-विरोधी हमला बताया है। रॉटरडैम और बेल्जियम में हुए पिछले हमलों से इस घटना के तार जुड़े होने की आशंका है।

Loading...

Mar 14, 20264:39 PM

पश्चिम एशिया में महायुद्ध: ईरान ने शुरू किया 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4', बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

पश्चिम एशिया में महायुद्ध: ईरान ने शुरू किया 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4', बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जहाँ बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया है, वहीं ईरान के खार्ग द्वीप पर भीषण बमबारी हुई है।

Loading...

Mar 14, 20264:26 PM

ईरान ने सऊदी बेस पर पांच रिफ्यूलिंग अमेरिकी विमानों को किया तबाह

ईरान ने सऊदी बेस पर पांच रिफ्यूलिंग अमेरिकी विमानों को किया तबाह

सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच रिफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ और वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी।

Loading...

Mar 14, 20269:48 AM

तेहरान धमाकों से दहला ईरान: मुजतबा खामेनेई कोमा में? अल-कुद्स रैली में विस्फोट के बाद बढ़ा तनाव

तेहरान धमाकों से दहला ईरान: मुजतबा खामेनेई कोमा में? अल-कुद्स रैली में विस्फोट के बाद बढ़ा तनाव

ईरान-इजराइल जंग के 14वें दिन तेहरान में अल-कुद्स रैली के दौरान धमाके हुए। रिपोर्टों के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की हालत गंभीर है और उनका पैर काटना पड़ा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 13, 20264:13 PM

शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर की सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात: पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी चर्चा

शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर की सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात: पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी चर्चा

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने जेद्दा में क्राउन प्रिंस MBS से मुलाकात की। जानें ईरान-इस्राइल तनाव के बीच पाकिस्तान और सऊदी अरब के रक्षा समझौते के क्या हैं मायने।

Loading...

Mar 13, 20263:55 PM