सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच रिफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ और वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी।

इन हमलों में किसी की जान नहीं गई।
सऊदी अरब में अमेरिकी बेस पर ईरान ने दागीं मिसाइलें
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच रिफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ और वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी। मीडिया रिपोर्ट में बताया कि हाल के दिनों में सऊदी बेस पर ईरानी मिसाइल हमले के दौरान जिन विमानों को निशाना बनाया गया था, उन्हें नुकसान तो पहुंचा था लेकिन वे पूरी तरह नष्ट नहीं हुए थे और अब उनकी मरम्मत की जा रही है। इन हमलों में किसी की जान नहीं गई।
ईराक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान
वहीं, अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी सेना के केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान में सवार सभी छह क्रू सदस्यों की मौत की पुष्टि हो गई है। गुरुवार को पश्चिमी इराक में एक रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बताया कि इस घटना में एक अन्य विमान भी शामिल था, लेकिन यह किसी शत्रु या मित्र पक्ष की गोलीबारी का नतीजा नहीं था।
ईरान के खिलाफ जारी रहेगी अमेरिकी स्ट्राइक
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे। हेगसेथ ने कहा, युद्ध एक नरक है। युद्ध एक अफरा-तफरी है। जैसा कि हमने कल अपने केसी-135 टैंकर के दुखद हादसे में देखा, बुरी चीजें हो सकती हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दूसरा विमान, जो सुरक्षित रूप से उतर गया था, वह भी एक सैन्य रीफ्यूलिंग विमान था जिसे केसी-135 के नाम से जाना जाता है।
पश्चिम एशिया में संघर्ष सातवें आसमान पर
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया पिछले 15 दिनों से बारूद की ढेर पर खड़ा है। इसकी शुरूआत 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के साथ शुरू हुई थी, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई थी। इसके बाद से ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई के तौर पर इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर खूब बमबारी की, जिसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है और इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।