×

न्यूजीलैंड: महिला सांसद को गाजा का पक्ष लेना पड़ा भारी, इस्राइल प्रतिबंध प्रस्ताव से हंगामा 

न्यूजीलैंड सांसद क्लो स्वारब्रिक को गाजा मुद्दे पर सरकार के सांसदों को स्पाइनलेस कहने और माफी से इनकार करने पर लगातार दूसरे दिन संसद से बाहर कर दिया गया। उन्हें वेतन कटौती और निलंबन की सजा भी दी गई। विपक्ष ने इसे कठोर और दोहरे मानदंड का उदाहरण बताया। विवाद के बीच प्रधानमंत्री लक्सन ने इजरायल की आलोचना की और कहा कि फिलिस्तीन मान्यता का फैसला सितंबर में लिया जाएगा।

By: Sandeep malviya

Aug 13, 202510:58 PM

view8

view0

न्यूजीलैंड: महिला सांसद को गाजा का पक्ष लेना पड़ा भारी, इस्राइल प्रतिबंध प्रस्ताव से हंगामा 

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की ग्रीन पार्टी की सह-नेता और विपक्षी सांसद क्लो स्वारब्रिक को संसद में गाजा युद्ध को लेकर हुए विवादित बयान के चलते लगातार दूसरे दिन सदन से बाहर कर दिया गया। उन्होंने सरकार के सांसदों को 'स्पाइनलेस' (रीढ़ के बिना) कहकर चुनौती दी थी कि वे इस्राइल पर प्रतिबंध लगाने के उनके प्रस्ताव का समर्थन करें। स्वारब्रिक को पहले तीन दिन का बैन दिया गया था, लेकिन वह अगले ही दिन वापस आईं और माफी से इनकार करने पर दोबारा बाहर कर दी गईं।

मंगलवार को गाजा मुद्दे पर चर्चा के दौरान स्वारब्रिक ने कहा कि अगर 68 सरकारी सांसदों में से छह में भी रीढ़ है, तो वे इतिहास के सही पक्ष में खड़े होकर इस्राइल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। संसद के स्पीकर गेरी ब्राउनली ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए बयान वापसी और माफी की मांग की। स्वारब्रिक के इनकार करने पर उन्हें सप्ताहभर के लिए सदन से बाहर कर दिया गया। बाहर जाते समय उन्होंने 'हैप्पिली' कहते हुए कदम बढ़ाए।

दूसरे दिन फिर टकराव और सख्त कार्रवाई

बैन के बावजूद स्वारब्रिक बुधवार को सदन में लौट आईं। ब्राउनली ने फिर माफी मांगी, लेकिन उन्होंने दोबारा इनकार कर दिया और ह्लफ्री फलस्तीनह्व का नारा लगाते हुए बाहर निकल गईं। इसके बाद संसद में दुर्लभ मानी जाने वाली कार्रवाई करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से ह्यनेमह्ण किया गया, जिसके तहत वेतन कटौती और निलंबन लागू होता है। यह प्रस्ताव सरकार के सभी सांसदों के समर्थन से पारित हुआ।

विपक्ष ने सरकार पर लगाया आरोप 

विपक्षी सांसदों ने इस कार्रवाई को बेहद कठोर बताया। उन्होंने उदाहरण दिए कि पहले भी कई सांसदों ने विरोधी सदस्यों को ह्लस्पाइनलेसह्व कहा, लेकिन इतनी सख्ती नहीं हुई। लेबर पार्टी के नेता क्रिस हिपकिंस ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सांसद को एक ही अपराध के लिए दो दिन लगातार बाहर किया गया है। कुछ मामलों में गाली-गलौज करने वाले सांसदों को भी इतनी सजा नहीं दी गई।

फलस्तीन मान्यता पर दबाव

इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी आलोचना की और कहा कि वे ह्लह्यूमन कैटास्ट्रॉफीह्व (मानवीय तबाही) को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बात नहीं सुन रहे। लक्सन ने साफ किया कि न्यूजीलैंड द्वारा फलस्तीन को मान्यता देने का फैसला ह्लकबह्व का है, ह्लअगरह्व का नहीं, लेकिन अंतिम निर्णय सितंबर में लिया जाएगा। आॅस्ट्रेलिया ने हाल ही में फलस्तीन को मान्यता देने का ऐलान किया है और फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐसा कर सकते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

Loading...

Mar 17, 20269:48 AM

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी विमानों ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। जानें भारत के लिए चाबहार पोर्ट का महत्व और हमले के प्रभाव

Loading...

Mar 16, 20265:00 PM

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Loading...

Mar 16, 202610:39 AM

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 16वें दिन ईरान का बड़ा पलटवार। खार्ग आइलैंड पर हमलों के बाद भी तेल निर्यात जारी। जानें मुजतबा खामेनेई और एपस्टीन गैंग की साजिश पर ईरान का बड़ा बयान।

Loading...

Mar 15, 20267:16 PM