×

कोई जनप्रतिनिधि किसी अधिकारी को ट्रांसफर के लिए फोर्स नहीं कर सकता 

कलेक्टर दिव्या मित्तल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी अधिकारी पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दबाव बनाए। यह सिर्फ शासन स्तर पर तय होता है और इसके स्पष्ट नियम हैं। उनके इतना कहते ही बैठक कक्ष में बैठे कई अधिकारी तालियां बजाते नजर आए। 

By: Arvind Mishra

Jul 07, 20252:06 PM

view8

view0

कोई जनप्रतिनिधि किसी अधिकारी को ट्रांसफर के लिए फोर्स नहीं कर सकता 

  • देवरिया: भरी मीटिंग में मंत्री, सांसद और विधायकों को कलेक्टर की दो टूक

  • वीडियो वायरल...डीएम दिव्या मित्तल की बातें सुन अफसरों ने बजाई ताली

देवरिया। स्टार समाचार वेब

कोई जनप्रतिनिधि किसी अधिकारी को ट्रांसफर के लिए फोर्स नहीं कर सकता, यह शासनादेश भी है। यह दो टूक संदेश है देवरिया की कलेक्टर दिव्या मित्तल का है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, जिला योजना समिति (दिशा) की बैठक में कलेक्टर ने जो कुछ कहा-उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डीएम स्पष्ट रूप से जनप्रतिनिधियों को सलाह देती नजर आ रही हैं कि वे ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव से बैठक के दौरान सवाल किया। उन्होंने एक महिला शिक्षिका की महीनों से लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया और साथ ही अपने क्षेत्र के एक संविदा अकाउंटेंट का ट्रांसफर रोके जाने की बात कही। विधायक ने कहा कि बीएसए ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। यही नहीं, जब उन्होंने अपने क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण न होने पर पीडब्ल्यूडी के अफसरों से जवाब मांगा तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विधायक बैठक छोड़कर बीच में ही उठकर बाहर चले गए।

कलम न फंसे तो ट्रांसफर दें...

वहीं बैठक में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी खुलकर अपनी-अपनी राय रखी। इसी दौरान एक प्रतिनिधि ने कहा कि यदि अधिकारी ध्यान से जनप्रतिनिधियों की बात सुनें और समय पर निर्णय लें तो समस्याएं उत्पन्न ही नहीं होंगी। वहीं इसी बीच एक अन्य जनप्रतिनिधि ने यह भी कहा कि यदि कलम न फंसे तो ट्रांसफर कर देना चाहिए।

किसी को कोई अधिकार नहीं

इसी के जवाब में कलेक्टर दिव्या मित्तल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी अधिकारी पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दबाव बनाए। यह सिर्फ शासन स्तर पर तय होता है और इसके स्पष्ट नियम हैं। उनके इतना कहते ही बैठक कक्ष में बैठे कई अधिकारी तालियां बजाते नजर आए।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार दोनों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जिसकी अध्यक्षता भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी कर रहे थे। बैठक में योगी सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुंवर, सपा सांसद रमाशंकर राजभर, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, और जिले के तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM