सतना जिला पंचायत की सामान्य सभा में सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाया। पीएमजीएसवाई के महाप्रबंधक पर जर्जर सड़कों और अधूरे कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए, साथ ही शीघ्र कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
मध्य प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने फेसबुक लाइव आकर अपनी और अन्य जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। जबेरा में शराब माफिया से जुड़े आरोपों पर कार्रवाई के बाद मंत्री ने कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जानें यूट्यूबर की गिरफ्तारी और नशा मुक्ति संगठन पर लगे आरोपों का पूरा मामला।
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि वोटर लिस्ट में बदलाव करना उसका संवैधानिक अधिकार है और कोर्ट इसमें दखल नहीं दे सकती. बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर उपजे विवाद और सुप्रीम कोर्ट के आधार कार्ड को लेकर दिए गए निर्देशों को विस्तार से जानें.
इंदौर नगर निगम के आठ हजार से ज्यादा सफाई मित्र गोगा नवमी के अगले दिन यानी आज सोमवार को छुट्टी पर रहे। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था जनप्रतिनिधि, रहवासी संघ, सामाजिक संगठन और अफसरों ने संभाली। गौरतलब है कि इंदौर 8 सालों से देश का सबसे स्वच्छ शहर है। दरअसल, इंदौर में रविवार शाम को गोगादेव नवमी मनाई गई।
पत्रकार धीरेंद्र सिंह राठौर के ब्लॉग पावर गैलरी में पढ़िए — कैसे एक नेता जी दो चुनाव हारने के बाद बिजली के मीटरों की चिंगारी से फिर राजनीति में कूद पड़े हैं। साथ ही जानिए कि कैसे सरकारी कर्मचारी ट्रांसफर के बाद भी अधर में लटके हैं, अफसरशाही ने जनप्रतिनिधियों को बेबस कर दिया है और सरपंच साहब ने पंचायत भवन को दुकान में बदल डाला है।
चुनाव में वोट पाने के लिए जनता के पैरों में झुकने वाले नेता, अब जनता की तकलीफ पर सीना तानकर बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़क बनवाने के लिए एक साल से संघर्ष कर रही लीला साहू के वायरल वीडियो पर भाजपा सांसद राजेश मिश्रा सलाह दे रहे हैं कि डिलीवरी डेट बता दो, उठवा कर अस्पताल में भर्ती करा देंगे।
चितरंगी क्षेत्र के कुलकवार और बगदरा गांवों के लोग आज भी बेलहवा नदी में पुल के अभाव में जान हथेली पर रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं। बरसात में ग्रामीणों ने खुद लकड़ी और बांस से पुल बनाकर रास्ता चालू किया, विकास के सरकारी दावे हुए बेनकाब।



















