मध्य प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने फेसबुक लाइव आकर अपनी और अन्य जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। जबेरा में शराब माफिया से जुड़े आरोपों पर कार्रवाई के बाद मंत्री ने कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जानें यूट्यूबर की गिरफ्तारी और नशा मुक्ति संगठन पर लगे आरोपों का पूरा मामला।

दमोह. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है। रविवार सुबह फेसबुक पर लाइव आकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि "जो बिना किसी तथ्य के छवि बिगाड़ेगा, पुलिस उसे उठाएगी भी और पीटेगी भी। गलत करने वालों पर कार्रवाई निश्चित होगी।"
शराब माफिया के आरोपों पर कार्रवाई मंत्री का यह कड़ा रुख दो दिन पहले जबेरा विधानसभा में हुई एक घटना से जुड़ा है। यहाँ एक यूट्यूबर ने संग्रामपुर गाँव में शराबबंदी को लेकर आयोजित एक सभा में मंत्री धर्मेंद्र लोधी और पशुपालन मंत्री लखन राठौर पर शराब माफिया से मिले होने का गंभीर आरोप लगवाया था।
इसके बाद, मंत्री के निर्देश पर जबेरा पुलिस ने शुक्रवार रात यूट्यूबर राघवेंद्र राठौर पर संबंधित धाराओं (326-3, 356-3, 3-5 बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, यूट्यूबर ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया, हालाँकि पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में ये आरोप सामान्य पाए गए। यूट्यूबर राघवेंद्र ने बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मंत्री राठौर पर गलत कार्रवाई कराने का आरोप दोहराया।
मंत्री ने छवि बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी इन्हीं आरोपों के जवाब में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को लाइव आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने इस दौरान सफाई देने की बजाय छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई किए जाने की बात को कई बार दोहराया।
मंत्री ने बाद में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी यह चेतावनी सभी पत्रकारों के लिए नहीं, बल्कि केवल उन फेसबुकियों और यूट्यूबर्स के लिए है, जो बिना किसी तथ्य के आधारहीन और अपमानजनक आरोप लगाते हैं।
नशा मुक्ति अभियान और भगवती मानव कल्याण संगठन पर आरोप मंत्री लोधी ने नशा मुक्ति अभियान पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी समाज को नशा मुक्त देखना चाहते हैं और अगर भगवती मानव कल्याण संगठन उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाता है, तो वह जरूर जाएंगे। हालांकि, उन्होंने संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें नहीं बुलाएंगे, क्योंकि इससे उनकी 'राजनीति की दुकान' खत्म हो जाएगी। मंत्री ने दावा किया कि यह संगठन नशा मुक्ति के नाम पर केवल राजनीति कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अब वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाएंगे।
अपडेट

मंत्री के निर्देश पर जबेरा पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ धारा 326-3, 356-3, 3-5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।