×

जान हथेली पर लेकर बेलहवा नदी पार करते हैं लोग

चितरंगी क्षेत्र के कुलकवार और बगदरा गांवों के लोग आज भी बेलहवा नदी में पुल के अभाव में जान हथेली पर रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं। बरसात में ग्रामीणों ने खुद लकड़ी और बांस से पुल बनाकर रास्ता चालू किया, विकास के सरकारी दावे हुए बेनकाब।

By: Yogesh Patel

Jun 23, 20259:06 PM

view9

view0

जान हथेली पर लेकर बेलहवा नदी पार करते हैं लोग

चितरंगी क्षेत्र के लोग आज भी विकास से कोसों दूर, नहीं बन सका नदी में पुल 

सिंगरौली, स्टार समाचार वेब

चितरंगी विकास खण्ड आज भी विकास के लिए मोहताज है। आज भी लोग अंधेरे में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही बरसात के समय नदी नालो में पुल न होने से लोगो का आवागमन ठप्प हो जाता है। लोग घरों में कैद होकर रह जाते है, ऐसे में यदि कोई घर में बीमार पड़ जाय तो फिर उसकी जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है जब थोड़ी सी बारिस में नदी-नाले उफान पर आ जाते है। क्षेत्र के गांवों में बिजली की समस्या तो 24 घंटे बनी रहती है। रात में कभी-कभी ही बिजली नसीब होती है ऐसे में बरसात के दिन यहां गिन-गिन कर लोग काटने विवस हो जाते है। सर्वाधिक परेशानी तो नदी-नालों में पुलिया न होने से हो रही है। बारिस में नदी-नाले उफान पर होने से मार्ग बंद हो जाता है।  यहां ग्रामीणों ने बरसात में रास्ता चालू रखने कुलकवार एवं बगदरा के बीच बेलहवा नदी में पार करने पेड़ों के सहारे बांस का पुल खुद बना लिया ताकि वो इस पार से उस पार आ जा सके। 

विकास के दावे खोखले

ऐसा नहीं है कि चितरंगी क्षेत्र का शासन-प्रशासन में महत्व नहीं है इसी क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री होने के बाद भी चितरंगी विकासखडं विकास से अभी भी काफी दूर  है। गौरतलब हो कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार जहां हर क्षेत्र के विकास के दावे करती है, वहीं चितरंगी के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को जाकर के देखा जा सकता है सीधा ऐसे दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। 

ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल

बेलहवा नदी मे आने जाने का रास्ता न होने के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए कोरावाल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर बैस द्वारा कुलकवार एवं बगदरा के बीच बेलहवा नदी मे गाँव के लोगों के साथ मिल कर देसी जुगाड़ से लकड़ी का पुल बनवाया और मुसीबत में किसी तरह रास्ता चालू कर आम जन  को राहत दी। ताकि बरसात मे कोई भी परेशानी न हो।  लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंत्री, विधायक, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार ,सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सब है लेकिन इन जनप्रतिनिधि और प्रशासन सब इस नदी पर एक छोटा सा पुल नहीं बनवा सके। यदि कुलकवार एवं बगदरा के बीच इस नदी पर पुल का निर्माण हो जाय तो लोग बरसात के मौसम मे अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर। 3% DA बढ़ोतरी के साथ अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता।

Loading...

Mar 03, 202612:52 PM

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान में बढ़ोत्तरी। जानें होली पर बारिश की संभावना और मौसम विभाग का लू अलर्ट।

Loading...

Mar 03, 202611:40 AM

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 02, 20267:04 PM

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

Loading...

Mar 02, 20266:53 PM

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान:  रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान: रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Mar 02, 20266:43 PM