मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने तकनीकी शिक्षा और उन्नत अनुसंधान को नई दिशा देने के लिए अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध, फैकल्टी-छात्र विनिमय और साझा प्रयोगशाला सुविधाओं के जरिए राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी समाधान विकसित करेंगे।

साझा प्रयोगशाला सुविधाओं के जरिए राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी समाधान विकसित करेंगे।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने तकनीकी शिक्षा और उन्नत अनुसंधान को नई दिशा देने के लिए अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध, फैकल्टी-छात्र विनिमय और साझा प्रयोगशाला सुविधाओं के जरिए राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी समाधान विकसित करेंगे। एमओयू पर मैनिट भोपाल के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ल और आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौड़ ने हस्ताक्षर किए। मौके पर डॉ. एसपीएस राजपूत, डीन (आईडी एंड आईआर) सहित दोनों संस्थानों के अधिकारी मौजूद रहे। दोनों संस्थानों का मानना है कि यह एमओयू देश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करने के साथ-साथ तकनीकी शोध और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
चुनौतियों का होगा समाधान
करार के बाद मैनिट के निदेशक ने कहा-यह साझेदारी संयुक्त अनुसंधान और अकादमिक पहलों को मजबूती देगी। साथ ही ऐसे शोध को जन्म देगी, जो देश की सामाजिक और तकनीकी चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान पेश करेगा।
नवाचार को मिलेगी उड़ान
वहीं आईआईटी जम्मू के निदेशक ने इसे छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसर खोलने वाला करार देते हुए कहा-यह सहयोग नवाचार और ज्ञान-विनिमय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
साझा उपयोग किया जाएगा
इस एमओयू के तहत संयुक्त पीएचडी, सहयोगी अनुसंधान परियोजनाएं, फैकल्टी और छात्र विनिमय और प्रयोगशालाओं, शोध अवसंरचना का साझा उपयोग किया जाएगा। खासतौर पर साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह