×

अब सरकार ने आईएएस सिबी चक्रवर्ती को सीएम सचिवालय से हटाया

By: Arvind Mishra

Jul 23, 202510:26 AM

view16

view0

अब सरकार ने आईएएस सिबी चक्रवर्ती को सीएम सचिवालय से हटाया

  • मुख्यमंत्री के विदेश से लौटने के बाद देर रात हुआ फेरबदल

  • मप्र भवन विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया 

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में एक के बाद एक तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वल्लभ भवन स्थित सचिवालय में पांचवें माले पर पदस्थ मुख्यमंत्री कार्यालय से आईएएस सिबी चक्रवर्ती को हटा दिया गया है। कुछ महीने पहले ही उन्हें यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सचिव बनाया गया था। 2008 बैच के आईएएस सिबी चक्रवर्ती को मध्यप्रदेश भवन विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया हैं। एक साल 7 महीने की सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े स्तर पर फेरबदल किए जा चुके हैं। दरअसल, स्पेन और दुबई के दौरे से सीएम डॉ. मोहन यादव की वापसी के बाद देर रात को सीएम सचिवालय से मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती एम. को हटा दिया गया। सिबी चक्रवर्ती एम. को भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद सीएम सचिवालय में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। चक्रवर्ती को राज्य शासन के जारी आदेश में मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। उनके पास यह विभाग मुख्यमंत्री के सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में था।

पदस्थापना किसी की नहीं

मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी जगह किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। सचिवालय में पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इससे पहले अपर सचिव के रूप में यहां आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना की जा चुकी है।

चक्रवर्ती 6 माह रहे सचिव

मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में सिबी चक्रवर्ती एम की पदस्थापना 27 जनवरी को देर रात की गई थी। इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 दिन की जापान यात्रा के लिए गए थे। अब स्पेन और दुबई से लौटने के बाद चक्रवर्ती को सचिवालय से हटा दिया गया है। तब हुए तबादले में भरत यादव को एमडी मप्र सड़क विकास निगम बनाया गया।

उम्मीदों पर नहीं उतरे खरा

सिबी चक्रवर्ती एम 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहने के पहले वह खाद्य विभाग के सचिव के पद पर काम कर रहे थे। सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के चलते यह फेरबदल किया गया है।

पहले दो प्रमुख सचिवों को हटाया  

मुख्यमंत्री के दो प्रमुख सचिव रहे संजय शुक्ला और राघवेंद्र सिंह को सबसे पहले हटाया गया था। उसके बाद सीएम के सचिव भरत यादव का तबादला कर दिया गया था। हाल ही में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा का तबादला भी सीएम आॅफिस से बाहर कर दिया गया।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर में चाइनीज मांझे पर सख्त एक्शन: हादसे में मौत पर होगी 5 साल की जेल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

इंदौर में चाइनीज मांझे पर सख्त एक्शन: हादसे में मौत पर होगी 5 साल की जेल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

इंदौर में चाइनीज मांझे से हुई मौत के बाद प्रशासन सख्त। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत कड़ी कार्रवाई और जेल का प्रावधान किया है।

Loading...

Jan 13, 202612:31 PM

MP मौसम अपडेट: 15 जनवरी से सक्रिय होगा स्ट्रॉन्ग पश्चिमी विक्षोभ,  कई जिलों में 'मावठा' के आसार

MP मौसम अपडेट: 15 जनवरी से सक्रिय होगा स्ट्रॉन्ग पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में 'मावठा' के आसार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश की चेतावनी। 15 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एमपी के उत्तरी हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना है। जानें अपने शहर का हाल

Loading...

Jan 13, 202611:32 AM

रीवा: कार निकालने के विवाद में बैंककर्मी दंपती पर जानलेवा हमला, विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप

रीवा: कार निकालने के विवाद में बैंककर्मी दंपती पर जानलेवा हमला, विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राम निरंजन नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कार निकालने जैसे मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दबंगों ने एक बैंककर्मी और उनकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Loading...

Jan 12, 20262:11 PM

रीवा सड़क हादसा: मैजिक और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पिता और 5 वर्षीय मासूम बेटी की मौत, तीन घायल

रीवा सड़क हादसा: मैजिक और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पिता और 5 वर्षीय मासूम बेटी की मौत, तीन घायल

रीवा के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौवा बाजार में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्री की जान चली गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Loading...

Jan 12, 20262:02 PM