जातिगत जनगणना कराने के फैसले के बाद बीजेपी और कांग्रेस में श्रेय की जंग छिड़ी है। कांग्रेस इस फैसले को राहुल गांधी की जीत बता रही है तो वहीं बीजेपी इस बात पर सवाल उठा रही है कि जब कांग्रेस सरकार में रही, राहुल गांधी के परिवार के तीन-तीन सदस्य प्रधानमंत्री रहे तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई।

भोपाल। देश में जातिगत जनगणना के निर्णय से पीएम मोदी ने लोधी समाज का तो बहुत बड़ा उद्धार कर दिया है। मध्यप्रदेश में 40 और उत्तर प्रदेश में 80 विधानसभा सीटें लोधी बाहुल्य हैं। यूपी में 80 और मप्र में 40 विधायक बन सकते हैं। सरकारों में भागीदारी बन सकती है, तो लोधी एंड मोदी बन सकता है। ये भी एक सिक्का चल जाएगा। इससे समझ लीजिए देश का कितना भला होगा। मतलब साफ है कि देश में मोदी और लोधी का सिक्का चलेगा। यह दावा भोपाल पहुंचे भाजपा के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने किया है। विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि ओबीसी चार बार मप्र में मुख्यमंत्री बन गए। पहले कांग्रेस के शासन में एक भी ओबीसी सीएम नहीं बनाया।
भाजपा ने उमा भारती, बाबू लाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और अब मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया। ये केवल मोदी का मैजिक है। भाजपा विधायक ने कहा कि जैसे हाथी को अपना बल मालूम नहीं रहता कि उसमें कितना बल है। लेकिन, जातिगत जनगणना से सारे समाजों को अपना बल मालूम पड़ जाएगा कि हम कितने भारी हैं। हमारा कितना बल है। मैं यही कहना चाहता हूं कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।
दरअसल, केन्द्र सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के बाद बीजेपी और कांग्रेस में श्रेय की जंग छिड़ी है। कांग्रेस इस फैसले को राहुल गांधी की जीत बता रही है तो वहीं बीजेपी इस बात पर सवाल उठा रही है कि जब कांग्रेस सरकार में रही, राहुल गांधी के परिवार के तीन-तीन सदस्य प्रधानमंत्री रहे तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई।
पिछोर विधायक लोधी ने जातिगत जनगणना के निर्णय पर कहा- जातिगत जनगणना से ओबीसी समाज का बहुत भला होने वाला है। ओबीसी समाज इससे उभर कर आएगा। हमारे प्रधानमंत्री ने जातिगत जनगणना का निर्णय करके देश का और ओबीसी समाज का बहुत बड़ा उद्धार कर दिया है।
विधायक ने दावा किया है कि प्रदेश के भिंड, मेहगांव, अटेर, दतिया, भांडेर, दिमनी, शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, चंदेरी, अशोकनगर, मुंगावली, बमोरी, राघोगढ़, चाचौड़ा, ब्यावरा, शाजापुर, इंदौर विधानसभा क्र 1-2-3-4-5, महू, बदनावर, उज्जैन, हुजूर, बैरसिया, गोविंदपुरा, दक्षिण-पश्चिम, सांची, सिलवानी, उदयपुरा, भोजपुर, विदिशा, बासौदा, कुरवाई, बीना, सुरखी, खुरई, बंडा, देवरी, खरगापुर, टीकमगढ़, बड़ामलहरा, पन्ना, पवई, सतना, कटनी, सिहोरा, बहोरीबंद, बरगी, पाटन, मंडला, बालाघाट, लांजी, परसवाड़ा, वारासिवनी, चौरई, अमरवाड़ा, गोटेगांव, गाडरवारा, सिवनी मालवा, टिमरनी, पंधाना लोधी बाहुल्य सीट हैं।
पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का विवादों से पुराना नाता है। ये वही विधायक हैं, जिन्होंने ऐसा कारनामा किया था कि जिससे चौंक गए थे। दरअसल, विधायक प्रीतम लोधी ने थाने के लिए प्रतिनिधि को नियुक्त किया था। इसके लिए विधायक द्वारा नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी विधायक ने थाने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।