×

मध्यप्रदेश... रीवा में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के ग्राम बरही के पास बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात एक बजे की है।

By: Arvind Mishra

Dec 22, 202510:45 AM

view14

view0

मध्यप्रदेश... रीवा में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

ग्राम बरही के पास बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।

  • भीषण सड़क हादसा, डंपर में लदी थी गिट्टी

  • दो लोग गंभीर, जेसीबी से निकाला गया शव

रीवा। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के ग्राम बरही के पास बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात एक बजे की है। गिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार डंपर मनिकवार मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर सड़क पर ही पलट गया। उसी समय डंपर के बगल से एक बाइक गुजर रही थी, जिस पर तीन लोग सवार थे। डंपर के पलटते ही उसमें लदी भारी-भरकम गिट्टी बाइक सवारों के ऊपर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जेसीबी की मदद ली गई

हादसे की भनक लगते ही रायपुर कर्चुलियान पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और जेसीबी मशीन की मदद से डंपर को सीधा कराया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। गिट्टी के नीचे दबने और दम घुटने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, एक अन्य बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल पाए गए, जिन्हें तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने डंपर को किया जब्त

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतकों के शवों को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग ने पुरानी रंजिश के चलते राघवेंद्र सेन पर जानलेवा हमला किया। 38 सेकंड में किए 12 से ज्यादा वार। पूरी खबर और पुलिस कार्रवाई के बारे में यहाँ पढ़ें।

Loading...

Feb 25, 20265:10 PM

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

रीवा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। दो साल से अधूरी सड़क, मुआवजा और पुल न बनने से गांव के लोग परेशान हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:46 PM

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

रीवा के स्कूल शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटालों के बावजूद न कार्रवाई, न वसूली। अनुदान, गुरुजी, रंगाई-पुताई और फर्जी नियुक्ति मामलों की फाइलें अफसरों की मेहरबानी से वर्षों से दबी पड़ी हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:43 PM

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

रीवा के चौड़ियार गांव में साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने दंपत्ति को झांसे में लेकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Loading...

Feb 25, 20264:40 PM

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

सितपुरा स्थित रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र से जुड़े जल प्रदूषण मामले की संयुक्त जांच आज होगी। एनजीटी के निर्देश पर प्रशासन और एमपीपीसीबी स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Loading...

Feb 25, 20264:37 PM