मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के ग्राम बरही के पास बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात एक बजे की है।
कटनी जिले की बरही तहसील के 3 गांवों (करौंदी खुर्द, कन्नौर, बिचपुरा) की एकमात्र सड़क कलेक्टर द्वारा ठेकेदार को महज ₹300 वार्षिक किराए पर डंपिंग के लिए देने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर और ठेकेदार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए और कोर्ट ने तत्काल रास्ता खोलने के निर्देश दिए हैं।














