×

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

रीवा के चौड़ियार गांव में साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने दंपत्ति को झांसे में लेकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

By: Yogesh Patel

Feb 25, 20264:40 PM

view3

view0

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

हाइलाइट्स:

  • साधू बनकर घर पहुंचे बदमाश, विश्वास जीतकर की चोरी।
  • मंत्र-तंत्र के बहाने भंडार गृह से उड़ा ले गए गहने।
  • पुलिस ने शुरू की तलाश, लोगों से सतर्क रहने की अपील।

रीवा, स्टार समाचार वेब

साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने एक दंपत्ति को लाखों का चूना लगाया है। मायाजाल फैला कर बदमाशों ने पहले पति-पत्नी को अपनी बातों में फंसाया, फिर करीब 10 लाख रुपये के गहने लेकर चंपत हो गये। यह मामला जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत चौड़ियार गांव से सामने आया है। पीड़ित दंपत्ति ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके उपरांत पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार चौड़ियार निवासी रामजी कुशवाहा के घर गत दिवस दो साधू पहुंचे थे। साधुओं ने अपने को बालाजी धाम से आना बताया था। इसके बाद उन्होंने रामजी कुशवाहा और उसकी पत्नी रेनू कुशवाहा को अपनी बातों में फंसाया। उनके घर के बारे में सटीक जानकारी दी। जिसके चलते दंपत्ति उन्हें प्रतापी साधू मान लिया। लिहाजा उनकी बातों को मानते गये। 

इस दौरान साधू रूप में पहुंचे बदमाशों ने चावल के पांच दाने लाने को कहा। इसके बाद मंत्र पढ़ कर एक पुड़िया में चावल के उक्त दाने दिये और बोले के भंडार गृह में रख दो। लिहाजा दंपत्ति उनके कहने पर भंडार गृह पहुंचे। उनके साथ साधू भी थे। बाद में पत्नी को कागज लाने भेज दिया और पति को पानी के लिये। इस बीच दोनों साधू रूपी बदमाशों ने भंडार में रखे सोने-चांदी के जेवरातों को पार कर दिया। इसके कुछ देर तक बदमाश घर पर ही थे। बाद में वहां से चले गये। अगली सुबह जब महिला ने अपने भंडार में देखा तो सोने-चांदी के जेवर गायब थे। लिहाजा उसके होश उड़ गये। दंपत्ति तत्काल थाना पहुंचे  और शिकायत दर्ज कराये।

तलाश में जुटी पुलिस

दंपत्ति की शिकायत के बाद गुढ़ पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पहचान कर बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने उक्त घटना को लेकर लोगों से अपील किया है कि वह ऐसे लोगों से सावधान रहे। कोई भी संदिग्ध नजर आये तो उसकी जानकारी तत्काल ही पुलिस को दें। किसी भी साधू अथवा अन्य व्यक्ति को घर के भीतर प्रवेश न दें। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की घटनाएं पूर्व में भी प्रकाश में आ चुकी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग ने पुरानी रंजिश के चलते राघवेंद्र सेन पर जानलेवा हमला किया। 38 सेकंड में किए 12 से ज्यादा वार। पूरी खबर और पुलिस कार्रवाई के बारे में यहाँ पढ़ें।

Loading...

Feb 25, 20265:10 PM

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

रीवा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। दो साल से अधूरी सड़क, मुआवजा और पुल न बनने से गांव के लोग परेशान हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:46 PM

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

रीवा के स्कूल शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटालों के बावजूद न कार्रवाई, न वसूली। अनुदान, गुरुजी, रंगाई-पुताई और फर्जी नियुक्ति मामलों की फाइलें अफसरों की मेहरबानी से वर्षों से दबी पड़ी हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:43 PM

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

रीवा के चौड़ियार गांव में साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने दंपत्ति को झांसे में लेकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Loading...

Feb 25, 20264:40 PM

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

सितपुरा स्थित रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र से जुड़े जल प्रदूषण मामले की संयुक्त जांच आज होगी। एनजीटी के निर्देश पर प्रशासन और एमपीपीसीबी स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Loading...

Feb 25, 20264:37 PM