भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग ने पुरानी रंजिश के चलते राघवेंद्र सेन पर जानलेवा हमला किया। 38 सेकंड में किए 12 से ज्यादा वार। पूरी खबर और पुलिस कार्रवाई के बारे में यहाँ पढ़ें।

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग ने पुरानी रंजिश के चलते राघवेंद्र सेन पर जानलेवा हमला किया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के भीम नगर इलाके में मंगलवार रात सरेराह खूनी खेल खेला गया। यहाँ के कुख्यात 'अक्कू गैंग' ने पुरानी रंजिश और कोर्ट केस में समझौता न करने के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने मात्र 38 सेकंड के भीतर एक युवक पर चाकू, छुरों, पत्थरों और डंडों से एक दर्जन से अधिक वार किए। वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना मंगलवार रात की है जब राघवेंद्र सेन अपने दोस्त सौरभ विश्वकर्मा के साथ हनुमान मंदिर के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी अचानक अक्कू उर्फ आकाश, विशाल चपटी और उनके आधा दर्जन नकाबपोश साथियों ने उन पर धावा बोल दिया।
बदमाशों ने राघवेंद्र को घेरकर तब तक पीटा और चाकू गोदे, जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गया। बीच-बचाव करने आए सौरभ को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा और उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल दोनों घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश है। आरोपी अक्कू और विशाल इलाके के पुराने बदमाश हैं और अपना खौफ बनाए रखना चाहते हैं।
मुख्य कारण: राघवेंद्र ने पूर्व में इन बदमाशों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
धमकी: बदमाश लगातार राघवेंद्र पर राजीनामा (कंप्रोमाइज) करने का दबाव बना रहे थे।
मकसद: राघवेंद्र के इनकार करने पर बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया, ताकि कोई उनके खिलाफ आवाज न उठा सके।
मामले में घायल सौरभ विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अक्कू, विशाल और उनके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले (Attempt to Murder) की धाराओं में FIR दर्ज की है।
"पुराने विवाद और कोर्ट केस को लेकर यह हमला किया गया है। दो नामजद आरोपियों सहित अन्य नकाबपोशों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।"
जैसा एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।