देश का पहला इंटर स्टेट बाघ ट्रांसलोकेशन (अंतर-राज्यीय बाघ स्थानांतरण) का कार्य आखिरकार पूरा हो गया। अभियान के 24वें दिन पेंच प्रबंधन को चकमा दे रही बाघिन पीएन-224 को पकड़कर राजस्थान भेजने सफतलपूर्वक एयर लिफ्ट कर लिया गया है।

बाघिन (पीएन-224) को राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा।

सिवनी। स्टार समाचार वेब
देश का पहला इंटर स्टेट बाघ ट्रांसलोकेशन (अंतर-राज्यीय बाघ स्थानांतरण) का कार्य आखिरकार पूरा हो गया। अभियान के 24वें दिन पेंच प्रबंधन को चकमा दे रही बाघिन पीएन-224 को पकड़कर राजस्थान भेजने सफतलपूर्वक एयर लिफ्ट कर लिया गया है। सुबह से दोपहर तक कई बार हाथियों से घेरने के बाद ट्रेंकुलाइज (बेहोश) की गई बाघिन को पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू वाहन से सुकतरा हवाई पट्टी लाया गया। यहां भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर एमआई-17 में पिंजरे सहित बाघिन को एयर लिफ्ट कर राजस्थान के विषधारी टाइगर रिजर्व शाम लगभग छह बजे रवाना किया गया। दरअसल, देश में पहली बार किसी टाइगर का हेलीकॉप्टर से इंटर स्टेट ट्रांस्लोकेशन पूरा हुआ। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की तीन साल की बाघिन (पीएन-224) को राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा।
सुधरेगा बाघों का जीन, बढ़ेगा कुनबा
ये पूरी कवायद राजस्थान में बाघों को जीन पूल सुधारने की कवायद है। राजस्थान में लगभग सभी बाघ एक ही जीन पूल के हैं, इसीलिए पेंच टाइगर रिजर्व से अलग जीन पूल की बाघिन को राजस्थान ले जाया गया ताकि बाघों की आने वाले नस्लें स्वस्थ हों। पेंच टाइगर रिजर्व के प्रबंधन ने सबसे पहले राजस्थान भेजने के लिए बाघिन पीएन-224 की पहचान की। उसके बाद जंगल में 50 कैमरे लगाकर बाघिन को ट्रैक किया। इसके लिए राजस्थान से एक टीम भी सिवनी आई।
निकाल दिया था रोडियो कॉलर
बाघिन को ट्रैक करने के बाद हाथी दल के साथ बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करके रेडियो कॉलर लगाने की कवायद शुरू हुई। 5 दिसंबर को बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करके रेडियो कॉलर पहनाया गया और जंगल में छोड़ दिया गया ताकि कुछ दिन मॉनिटरिंग करके राजस्थान भेजा जा सके, लेकिन बाघिन ने अगले दिन ही रेडियो कॉलर निकाल दिया।
लंबे इंतजार के बाद सफलता
कुछ दिन इंतजार करने के बाद बीते दिनों फिर कवायद शुरू हुई और बाघिन को ट्रेस करके ट्रैंक्युलाइज किया गया और फिर वायुसेना के ट-17 हेलीकॉप्टर से राजस्थान ले जाया गया। बाघिन के साथ मध्य प्रदेश से मिशन लीडर आईएफएस गुरलीन कौर, पेंच के वेट्रिनरी डॉक्टर अखिलेश मिश्रा समेत चार अफसर राजस्थान गए हैं।
मप्र की टीम भी गई राजस्थान
पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस आपरेशन की शुरुआत 28 नवंबर को हुई थी। 5 दिसंबर को बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करके रेडियो कॉलर लगाया था, फिर दोबारा ट्रेंक्युलाइज किया। राजस्थान की टीम आई। हमारे यहां से भी आॅफिसर और वेटनरी डॉक्टर बाघिन को राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व छोड़ने गए हैं। बाघिन को इंटर स्टेट टाइगर से ले जाना पहली बार हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।