×

मुनीर के राष्ट्रपति बनने की अटकलों पर सेना ने कहा- ये सभी अटकलें बेबुनियाद

पाकिस्तानी सेना ने साफ कहा है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर के राष्ट्रपति बनने की कोई योजना नहीं है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया। 

By: Sandeep malviya

Aug 06, 20255:52 PM

view9

view0

मुनीर के राष्ट्रपति बनने की अटकलों पर सेना ने कहा- ये सभी अटकलें बेबुनियाद

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने साफ कहा है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर के राष्ट्रपति बनने की कोई योजना नहीं है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा गया कि जनरल मुनीर का ध्यान केवल पाकिस्तान की स्थिरता पर है। आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने भी राष्ट्रपति जरदारी को हटाने की अटकलों को गलत बताया।

पाकिस्तान में बीते कुछ हफ्तों से यह चर्चा तेज हो गई थी कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर राष्ट्रपति बनने की तैयारी में हैं और वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को हटाया जा सकता है। इस तरह की अफवाहें खासतौर पर सोशल मीडिया पर चल रही थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि सेना अब खुलकर सत्ता में आने की तैयारी कर रही है। लेकिन अब खुद सेना ने इन चचार्ओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने द इकोनॉमिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि जनरल आसिम मुनीर के राष्ट्रपति बनने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने साफ किया कि ऐसी कोई योजना न तो चल रही है और न ही विचाराधीन है। पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन चैनल पीटीवी ने भी इस बयान को बुधवार को सोशल मीडिया पर साझा किया।
जरदारी की कुर्सी खतरे में नहीं

इससे पहले 10 जुलाई को आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने भी इन अफवाहों को ह्यषड्यंत्रकारी अभियानह्ण करार देते हुए खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति जरदारी और सेना के नेतृत्व के बीच सम्मान और विश्वास का संबंध है। नकवी ने यह भी जोड़ा कि जनरल मुनीर का पूरा ध्यान केवल पाकिस्तान की मजबूती और स्थिरता पर है, न कि किसी राजनीतिक पद या ताकत पर।

इस अफवाह के पीछे किसका हाथ ?

सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर चल रही इस मुहिम के पीछे कुछ ऐसे गुटों का हाथ माना जा रहा है जो सेना और सरकार के बीच टकराव का माहौल बनाना चाहते हैं। इन अफवाहों में कहा गया कि मुनीर को फील्ड मार्शल का दर्जा देकर उन्हें राष्ट्रपति भवन तक लाने की तैयारी हो रही है। जबकि हकीकत में न तो पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का एक्टिव रोल है और न ही इस पद पर कोई संवैधानिक शक्ति होती है।

सेना की छवि बचाने की कोशिश

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती जा रही है और सेना की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी, चुनाव में धांधली के आरोप और विपक्षी दलों की नाराजगी ने सेना की छवि को प्रभावित किया है। ऐसे में सेना चाहती है कि वो खुद को राजनीति से दूर और ह्यसंविधान के रक्षकह्ण की भूमिका में दिखाए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा है कि पश्चिम एशिया का युद्ध दिखाता है कि केवल मजबूत सेना ही सुरक्षा दे सकती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को दुश्मन देश घोषित कर परमाणु ताकत बढ़ाने का संकल्प लिया।

Loading...

Mar 24, 20263:49 PM

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

Loading...

Mar 24, 20262:32 PM

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है। जानें ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने क्या कहा और अमेरिका-ईरान वार्ता के क्या हैं मायने।

Loading...

Mar 23, 20265:13 PM

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-इजरायल युद्ध के 24वें दिन ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने और बारूदी सुरंगें बिछाने की चेतावनी दी है। जानें ट्रंप की डेडलाइन और सीजफायर की नई शर्तें।

Loading...

Mar 23, 20263:40 PM

अमेरिका: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 घायल

अमेरिका: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब यात्री घायल हो गए इसमें कई की हालत गंभीर है।

Loading...

Mar 23, 202611:17 AM