उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे। दरअसल, एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने। सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए की एकजुटता भी दिखी। भाजपा और सहयोगी दलों के सांसदों में प्रफुल्ल पटेल, राजनाथ सिंह, जेपी नडडा, चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। विपक्ष का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ।
भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। यह घोषणा भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। उनके नाम के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने भी उनके समर्थन का ऐलान किया था।
वहीं इससे पहले सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु, एल मुरुगन और भाजपा नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में संसद परिसर में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
नामांकन चार सेटों में दाखिल हुआ है, जिनमें से प्रत्येक पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। पहले सेट में मुख्य प्रस्तावक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर हैं, जबकि बाकी सेटों में केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ एनडीए नेताओं के हस्ताक्षर हैं, जो गठबंधन में व्यापक सहमति को दर्शाता है।
संसद भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मंत्रियों और सांसदों सहित एनडीए के लगभग 160 सदस्य उपस्थित रहे। सीपी राधाकृष्णन को नामित करने का निर्णय केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आयोजित एनडीए के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है। उसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सांसद, राज्यसभा में मनोनीत 12 सांसद और लोकसभा के 543 सांसद वोट डाल सकते हैं। इस तरह के कुल 788 लोग वोट डाल सकते हैं।
राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे। झारखंड कार्यकाल के दौरान उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु की सार्वजनिक जीवन और राजनीति में चार दशकों से अधिक का अनुभव है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
जंतर-मंतर मारपीट मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 15 सितंबर को सुनाएगा फैसला, जानिए पूरा मामला।
हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी का किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई मुकाबला या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक भाषा अपने साथ एक समृद्ध इतिहास, लोक परंपराएं और संस्कृति समेटे हुए है।
देश के कई राज्यों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं। इन चुनावों में प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।