देश में अभी भी बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब, राजस्थान, हिमाचल और उत्तर प्रदेश है। इन राज्यों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई लापता हैं। लाखों लोगों के घर डूब गए हैं। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालात ये हो गए हैं कि प्रभावति लोगों ने अब पलायन शुरू कर दिया है। निचले इलाके जलमग्न हैं।

बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब, राजस्थान, हिमाचल और उत्तर प्रदेश है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में अभी भी बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब, राजस्थान, हिमाचल और उत्तर प्रदेश है। इन राज्यों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई लापता हैं। लाखों लोगों के घर डूब गए हैं। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालात ये हो गए हैं कि प्रभावति लोगों ने अब पलायन शुरू कर दिया है। निचले इलाके जलमग्न हैं। इधर, बारिश-बाढ़ के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब जा रहे हैं, लेकिन राज्य के सीएम भगवंत मान उनसे मुलाकात नहीं करेंगे। उनके दौरे से पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने न आने का खेद जताया है। उनका कहना है कि सेहत ठीक न होने के कारण वह प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं कर पाएंगे और उनके साथ नहीं चल पाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। नदियां-नाले-नहर उफान पर हैं। लुधियाना में हालात ज्यादा खराब हैं। अन्य जिलों में सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से टूटे, क्षतिग्रस्त बांधों को भरने का काम किया जा रहा है।

राजस्थान में इस मानसून सीजन राज्य के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश 693.1 मिमी हुई है। 108 साल पहले 1917 में 844.2 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। अब तक राज्य के 63 प्रतिशत बांध फुल हो चुके हैं। बीते तीन महीने की बात करें तो जून में 125.3 मिली, जुलाई में 290 मिमी और अगस्त में 184 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
हिमाचल के कुल्लू में देर रात एक घर पर भूस्खलन हो गया। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग दब गए। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को सुरिक्षत निकाल लिया गया। अभी भी 4 लोग लापता हैं। राज्य में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी भी 3 एनएच समेत 744 सड़कें बंद हैं।
यूपी में गंगा, यमुना समेत सभी बड़ी नदियां उफान पर हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50 प्रतिशत क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। प्रदेश में 48 जिले बाढ़ की चपेट में है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में देर रात 12.36 पर दौलत नगर स्थित लकी कंपाउंड की 4 मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। जो बिल्डिंग के नीचे खड़ीं दो महिलाओं पर गिरा। घटना में 62 साल की महिला नाहिद जैनुद्दीन जमाली की मौत हो गई। उसकी बहू गंभीर घायल हुई है। दोनों पास के सना टॉवर में रहती थीं।
यूपी के वाराणसी में गंगा ने इस बार मानसून के एक ही सीजन में लगातार तीसरी बार चेतावनी बिंदू को पार कर लिया है। नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोग बाढ़ राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। जलस्तर में हर घंटे करीब दो सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे प्रशासन और आमजन में चिंता बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश में अब तक औसत 1049.02 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सितंबर मानसून एक्टिव रहेगा। ऐसे में प्रदेश में 10 इंच बारिश और होने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।