×

पाकिस्तान में लड़कर जीतने का दम नहीं, इसीलिए कर रहा प्रॉक्सी वॉर

पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए वह प्रॉक्सी वॉर के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली में हुआ धमाका भी उसी कोशिश का हिस्सा था।

By: Arvind Mishra

Nov 23, 202510:22 AM

view2

view0

पाकिस्तान में लड़कर जीतने का दम नहीं, इसीलिए कर रहा प्रॉक्सी वॉर

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी नई दिल्ली प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह ।

  • दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र कर सेना ने चेताया

  • दिल्ली धमाका नापाक रणनीति का हिस्सा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए वह प्रॉक्सी वॉर के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली में हुआ धमाका भी उसी कोशिश का हिस्सा था। ताकि वह अपनी मौजूदगी दिखा सके, लेकिन मुझे खुशी है कि आज भारत बदल चुका है। भारत ने इन सारी गतिविधियों को पहले ही भांप लिया और समय रहते ऑपरेशन चलाए। उनकी नीयत भारत के हर कोने में बम धमाके करने की थी और हमारे कई शहर, जिनमें मुंबई भी शामिल है, उनके निशाने पर थे। यह बात सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी नई दिल्ली प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरान कही।

22 मिनट में आतंकी ठिकाने तबह

सेना प्रमुख ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसा भरोसेमंद आर्केस्ट्रा था, जिसमें हर सदस्य ने एक साथ और पूरी तालमेल के साथ अपनी भूमिका निभाई। इसी तालमेल की वजह से भारतीय सशस्त्र बल सिर्फ 22 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करने में सफल रहे।

भारतीय क्षमता का उदाहरण था

सेना प्रमुख ने कहा-यह सैन्य अभियान बदलती स्थिति को पहले से भांपने की भारतीय क्षमता का उदाहरण था। यह कोई तत्काल लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि कई वर्षों तक इस बात की कल्पना करने का परिणाम था कि कैसे इंटेलिजेंस, सटीकता और टेक्नोलॉजी एक साथ मिलकर कार्रवाई में बदल सकते हैं।

88 घंटे चला संघर्ष

भारत ने यह सैन्य अभियान 7 मई की सुबह शुरू किया था और पाकिस्तान तथा पाक अधिकृत कश्मीर में बने कई आतंकी ढांचों को ध्वस्त कर दिया था। पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले किए थे, जिसके जवाब में भारत की सभी बाद की कार्रवाइयां भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही की गईं। दो परमाणु-संपन्न देशों के बीच लगभग 88 घंटे तक चला यह संघर्ष 10 मई की शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद थम गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान में लड़कर जीतने का दम नहीं, इसीलिए कर रहा प्रॉक्सी वॉर

2

0

पाकिस्तान में लड़कर जीतने का दम नहीं, इसीलिए कर रहा प्रॉक्सी वॉर

पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए वह प्रॉक्सी वॉर के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली में हुआ धमाका भी उसी कोशिश का हिस्सा था।

Loading...

Nov 23, 202510:22 AM

योगी की पाती...अयोध्या का नाम पुन: स्वर्णिम अक्षरों में होगा अंकित

3

0

योगी की पाती...अयोध्या का नाम पुन: स्वर्णिम अक्षरों में होगा अंकित

उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर अब पूर्ण हो चुका है, जिसको लेकर अब 25 नवम्बर को मंदिर पर धर्मध्वजा फहरायी जाएगी। इस दिन अयोध्या में भव्य क्रायक्रम प्रस्तावित है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मार्ग दर्शन को धन्यवाद देते हुए प्रदेश वासियों को एक पत्र लिखा है, जो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।

Loading...

Nov 23, 202510:05 AM

भारत का गौरव... डीआरडीओ का कमाल... 1000 किलो का बनाया बम

2

0

भारत का गौरव... डीआरडीओ का कमाल... 1000 किलो का बनाया बम

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन लगातार अलट्रा मॉडर्न वेपन सिस्टम विकसित करने में जुटा है। मिसाइल से लेकर रडार सिस्टम तक विकसित किए जा रहे हैं, ताकि मॉर्डन वॉरफेयर के लिए भारतीय सेना को पूरी तरह से तैयार किया जा सके।

Loading...

Nov 23, 20259:53 AM

दिल्ली ब्लास्ट और जैश मॉड्यूल: जम्मू-कश्मीर में 'सफेदपोश टेरर मॉड्यूल' का एक और आरोपी गिरफ्तार

4

0

दिल्ली ब्लास्ट और जैश मॉड्यूल: जम्मू-कश्मीर में 'सफेदपोश टेरर मॉड्यूल' का एक और आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर SIA ने 'सफेदपोश टेरर मॉड्यूल' मामले में तुफेल नियाज भट को गिरफ्तार किया। यह मॉड्यूल 10 नवंबर के दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़ा है, जिसमें आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर नबी शामिल था। जांच का दायरा अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक पहुंचा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।

Loading...

Nov 22, 20257:13 PM

ग्रीन एनर्जी राष्ट्र का स्तंभ: CM डॉ. मोहन यादव ने ग्रीनको मुख्यालय का किया दौरा, MP में निवेश का न्योता

4

0

ग्रीन एनर्जी राष्ट्र का स्तंभ: CM डॉ. मोहन यादव ने ग्रीनको मुख्यालय का किया दौरा, MP में निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हैदराबाद में ग्रीनको कंपनी के मुख्यालय का भ्रमण किया और MP में हरित ऊर्जा उत्पादन में निवेश की असीम संभावनाएं बताईं। ग्रीनको ने MP में ग्रीन हाइड्रोजन, SAF और इथेनॉल प्रोजेक्ट्स में निवेश की इच्छा जताई है।

Loading...

Nov 22, 20255:21 PM