जम्मू-कश्मीर SIA ने 'सफेदपोश टेरर मॉड्यूल' मामले में तुफेल नियाज भट को गिरफ्तार किया। यह मॉड्यूल 10 नवंबर के दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़ा है, जिसमें आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर नबी शामिल था। जांच का दायरा अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक पहुंचा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।

हाइलाइट्स
जम्मू कश्मीर. स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने 'सफेदपोश टेरर मॉड्यूल' मामले में शनिवार को बटमालू निवासी तुफेल नियाज भट को गिरफ्तार किया है। यह मॉड्यूल अक्टूबर के मध्य में बुनपोरा और नौगाम में पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले पोस्टरों की जांच के दौरान पकड़ा गया था। इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (श्रीनगर) डॉ. जी.वी. सुंदर चक्रवर्ती के नेतृत्व में की गई।
शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों— आरिफ निसार दर (उर्फ साहिल), यासिर-उल-अशरफ, और मकसूद अहमद दर (उर्फ शाहिद) को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ के बाद मौलवी इरफान अहमद (पूर्व पैरामेडिक) की गिरफ्तारी हुई, जिस पर पोस्टर सप्लाई करने और डॉक्टरों को उग्रवादी बनाने का आरोप है।
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है समूह
जांच से पता चला है कि यह पूरा मामला आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है और इसकी परतें 10 नवंबर को रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुए जोरदार धमाके तक जाती हैं। इस धमाके में 14 लोग मारे गए थे, जिनमें आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर नबी भी शामिल था। उमर नबी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट टीचर था।
क्या है मामला...
पुलिस और जांच एजेंसियां अब तुफेल के खिलाफ सबूत जुटा रही हैं, ताकि दिल्ली ब्लास्ट की साजिश से जुड़े हर छोटे-बड़े किरदार को बेनकाब किया जा सके। जांच का दायरा फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक पहुंच चुका है, जहां से डॉ. मुजफ्फर गनाई और डॉ. शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया और लगभग 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उमर नबी के साथी डॉ. मुजफ्फर और अन्य मेडिकल स्टाफ को भी संदिग्ध मानकर गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि यह धमाका एक बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसमें कई अन्य जगहों पर हमले की योजना थी, और आरोपियों ने इसके लिए खुद ही पैसे जुटाए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह