उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर अब पूर्ण हो चुका है, जिसको लेकर अब 25 नवम्बर को मंदिर पर धर्मध्वजा फहरायी जाएगी। इस दिन अयोध्या में भव्य क्रायक्रम प्रस्तावित है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मार्ग दर्शन को धन्यवाद देते हुए प्रदेश वासियों को एक पत्र लिखा है, जो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।

25 नवम्बर को मंदिर पर धर्मध्वजा फहरायी जाएगी।
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर अब पूर्ण हो चुका है, जिसको लेकर अब 25 नवम्बर को मंदिर पर धर्मध्वजा फहरायी जाएगी। इस दिन अयोध्या में भव्य क्रायक्रम प्रस्तावित है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मार्ग दर्शन को धन्यवाद देते हुए प्रदेश वासियों को एक पत्र लिखा है, जो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। इस पत्र प्रदेश वासियों को प्रेषित करते हुए सीएम ने प्रदेश निर्माण में सभी से सहयोग की अपील कर विकसित अयोध्या और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, 25 नवम्बर, 2025 (मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत् 2082) को अयोध्या का नाम पुन: इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। धर्म ध्वजा के पुनर्स्थापन से अयोध्या वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र का स्वरूप लेगी। श्रद्धा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अनुष्ठान एक युग की पुनरावृत्ति नहीं, अपितु एक नए युग का आरंभ है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से अयोध्या में हो रहा हर कार्य प्रभु श्रीराम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है। अयोध्या के वैभव को पुन: प्राप्त करने के पीछे असंख्य संतों, रामभक्तों और योद्धाओं के बलिदान की गौरवगाथा है। अयोध्या विजन 2047 का ध्येय आज तीव्र गति से आकार ले रहा है। नई कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक आधारभूत सरंचना, तीव्र गति से हो रहे पर्यटन विकास, स्मार्ट सिटी और सोलर सिटी जैसे प्रयासों से वैश्विक स्तर पर अयोध्या एक सस्टेनेबल-समावेशी- आधुनिक शहर के रूप में स्थापित हो रही है। करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए श्रीरामधाम तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक सहज, सुरक्षित और सुगम हुआ है। प्रभु श्रीराम की नगरी विश्व मानचित्र पर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उदीप्त हो रही है, यहां विरासत का सम्मान भी है और अभूतपूर्व विकास भी। मेरी यही कामना है कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो। आईए-हम सभी मिलकर राष्ट्रवाद के आदर्शों से प्रेरित, एक नव-उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।
समारोह में पीएम मोदी आएंगे
गौरतलब है कि धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत समेत कई राजनीतिक और धर्म अध्यात्म से जुडी हस्तियां पहुंचेगी। पूजित धर्म ध्वजा को पीएम मोदी श्रीराम मंदिर के शिखर पपर फहराएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की। जानिए क्या रहे अदालत के निर्देश और सरकारी आपत्तियां।
पूर्व राज्यपाल, दिग्गज कांग्रेस नेता और प्रख्यात शिक्षाविद डीवाई पाटिल का 92 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर में निधन। जानिए उनके राजनीतिक सफर, पद्मश्री सम्मान और राज्यपाल के रूप में उनके योगदान के बारे में विस्तार से।
एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में क्षणिक बदलाव हुआ। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे।
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान सीएम और अभिनेत्री को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।
देश में आठवीं जनगणना को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत में आजादी के बाद पहली बार जनगणना के मुख्य चरण में जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होने जा रही है।
उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।