×

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी को लेकर झूठ बोल गईं पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी

पाकिस्तान लाख कहे कि वह आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता है, लेकिन गाहे-बगाहे कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जो इस बात का सबूत दे देता है कि पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद को पोषित करती है और सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देती है। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री भी कुछ ऐसा ही कह गई हैं। 

By: Sandeep malviya

Jul 09, 20255:38 PM

view8

view0

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी को लेकर झूठ बोल गईं पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह है, ये बात पूरी दुनिया जानती होगी, लेकिन पाकिस्तान की सरकार और वहां के नेता अभी भी इसे मानने को तैयार नहीं हैं और लगातार इससे इनकार करते आए हैं। हालांकि गाहे-बगाहे पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने आ ही जाता है और अब एक बार फिर पाकिस्तान बेनकाब हो गया है। दरअसल पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार एक इंटरव्यू के दौरान अपने ही बयान में फंस गईं और फिर कैमरे पर साफ झूठ बोलकर अपनी और अपने देश की फजीहत करा बैठीं। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल न्यूज चैनल अल जजीरा के साथ बातचीत में हिना रब्बानी खार ने दावा किया कि आॅपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हवाई हमले में मारे गए आतंकियों के जनाजे की नमाज पढ़ने वाला लश्कर आतंकी अब्दुल रऊफ आतंकी नहीं बल्कि आम आदमी है। इस पर इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने वो तस्वीर दिखाई, जिसमें लश्कर ए तैयबा का आतंकी और हाफिज सईद का करीबी अब्दुल रऊफ जनाजे की नमाज पढ़ रहा था और उसके पीछे पाकिस्तानी सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारी दिख रहे थे। पत्रकार ने हिना रब्बानी से कहा कि जो व्यक्ति नमाज पढ़ रहा है, वह अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी है। इस बारे में उनका क्या कहना है?

अपने ही दावे में फंस गईं हिना रब्बानी खार

इस पर पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा कि 'मैं पूरे दावे और अधिकार से कह रही हूं कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय रूप से घोषित आतंकी अब्दुल रऊफ नहीं बल्कि पाकिस्तान का आम व्यक्ति है और ऐसे अब्दुल रऊफ पाकिस्तान में लाखों हैं।' इस पर पत्रकार ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और पाकिस्तानी सेना ने उस व्यक्ति के आतंकी होने से इनकार नहीं किया था। साथ ही पाकिस्तानी सेना ने तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति की नेशनल आईडी भी साझा की थी, जो अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी की नेशनल आईडी से मेल खाती है। इस सवाल पर पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी खार के चेहरे का रंग उड़ गया। हालांकि उन्होंने संभलते हुए वहीं रटी-रटाई बात दोहराई और कहा कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति आम आदमी है और कोई आतंकी नहीं है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

रूस की राजधानी मॉस्को में मिलिट्री इंटेलिजेंस के शीर्ष अधिकारी व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

Loading...

Feb 06, 20264:24 PM

इस्लामाबाद सुसाइड ब्लास्ट: शिया मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका,  69 की मौत, 169 जख्मी

इस्लामाबाद सुसाइड ब्लास्ट: शिया मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, 69 की मौत, 169 जख्मी

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़ा खदीजत-उल-कुबरा में आत्मघाती हमला। 15 लोगों की मौत और 80 घायल। शहर में इमरजेंसी लागू। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 06, 20264:11 PM

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के रणनीतिक बंदर अब्बास बंदरगाह पर हुए रहस्यमयी विस्फोट ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। जानें हॉर्मुज की खाड़ी में हुए इस धमाके और ईरान-अमेरिका तनाव पर इसका असर।

Loading...

Jan 31, 20268:14 PM

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन सरकार ने फर्जी स्किल्ड वर्कर वीजा स्पॉन्सरशिप के विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए नया कानून बनाया है। स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि एजेंट फर्जी जॉब सर्टिफिकेट के जरिए प्रवासियों को धोखा दे रहे हैं।

Loading...

Jan 30, 20264:06 PM

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यौशिया और लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की है। जानें चीन की सेना में चल रहे इस बड़े 'पर्ज' और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पीछे की पूरी कहानी।

Loading...

Jan 24, 20264:15 PM