पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़ा खदीजत-उल-कुबरा में आत्मघाती हमला। 15 लोगों की मौत और 80 घायल। शहर में इमरजेंसी लागू। पढ़ें पूरी खबर।

पाक:'खदीजत-उल-कुबरा' इमामबाड़े में एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान की राजधानी शुक्रवार को उस वक्त दहल उठी जब तरलाई क्षेत्र स्थित 'खदीजत-उल-कुबरा' इमामबाड़े में एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ। यह हमला उस समय किया गया जब मस्जिद के भीतर बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुमे की नमाज के लिए एकत्रित थे। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, धमाके में अब तक 69 लोगों की मोत हो गई है और 169 से ज्यादा जख्मी हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमलावर का संबंध आतंकी गुट 'फितना अल-ख्वारिज' से बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जब सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध हमलावर को मुख्य द्वार पर रोकने का प्रयास किया, तो उसने स्वयं को बम से उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।
यह हमला उस संवेदनशील समय पर हुआ है जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव पाकिस्तान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। घटना के तुरंत बाद इस्लामाबाद प्रशासन ने पूरे शहर में आपातकाल (Emergency) घोषित कर दिया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और फोरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

धमाके के शिकार हुए लोगों को तुरंत 'पिम्स' (PIMS) और पॉलीक्लिनिक अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में चिकित्सा आपातकाल लागू कर दिया गया है और छुट्टी पर गए डॉक्टरों को भी तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है। घायलों में कई की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।
ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने के दोषी एहसान अफरेशतेह को बुधवार को फांसी दे दी। जानें कैसे नेपाल में ट्रेनिंग लेकर वह इजरायल को बेच रहा था ईरान की गुप्त जानकारी।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यूएई ने ईरान के लावान द्वीप पर गुप्त हवाई हमले किए हैं। जानें अमेरिका की प्रतिक्रिया और ईरान के जवाबी मिसाइल हमले का पूरा विवरण
अमेरिका-ईरान के बीच भले ही संघर्षविराम लागू है, लेकिन कई मौकों पर ऐसी खबरें आती है, जिससे ये संघर्षविराम टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अब अमेरिकी न्यूज चैनल की तरफ से दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने ईरान के विमानों को अपने एयरबेस पर छिपा कर उन्हें अमेरिकी हमलों से बचाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। राहत की बात यह है कि समय रहते आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई।
ईरान की IRGC ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट में हमले की चेतावनी दी है। मिसाइलें अमेरिकी ठिकानों पर लॉक हैं। जानें ट्रम्प के 14 सूत्रीय प्रस्ताव और वैश्विक तेल संकट पर इसका असर।
इथियोपिया की बेदरिया अदेम ने शादी के 12 साल बाद प्राकृतिक रूप से 5 बच्चों को जन्म दिया। जानें 5.5 करोड़ में से एक इस दुर्लभ मेडिकल केस के बारे में।
अमेरिका ने चीन और हांगकांग समेत 10 व्यक्तियों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप का आरोप है कि ईरान को शाहिद ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के पुर्जे और कच्चा माल खरीदने में मदद की है।
राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद साफ हुआ कि अमेरिका का क्यूबा पर हमले का इरादा नहीं है। जानें क्या रही प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें और नए प्रतिबंधों का असर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह