×

फिलीपींस में फंग-वोंग तूफान, 10 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए

फिलीपींस में सुपर टाइफून फंग-वोंग ने तबाही मचाई है। 1,600 किमी तक फैले इस तूफान के कारण 50 हजार से अधिक परिवारों को निकाला गया और लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है।

By: Sandeep malviya

Nov 09, 20255:49 PM

view1

view0

फिलीपींस में फंग-वोंग तूफान, 10 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए

मनीला। फिलीपींस हाल के दिनों प्रकृति के दोहरे प्रकोप से जूझ रहा है। हाल ही में आए टाइफून कल्मेगी में 200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अब  सुपर टाइफून फंग-वोंग  रविवार को देश के उत्तर-पूर्वी तट से टकराया, जिससे तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तूफान के कारण बिजली गुल हो गई और एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। यह इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फंग-वोंग की रफ्तार 185 किमी प्रति घंटा तक है, जबकि हवा के झोंके 230 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रहे हैं। इसका प्रभाव 1,600 किलोमीटर के दायरे में फैल सकता है यानी यह दक्षिण-पूर्व एशिया के दो-तिहाई हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

देशव्यापी आपात स्थिति घोषित

सरकार ने पहले से ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि यह तूफान देश के दो-तिहाई हिस्से को अपनी चपेट में ले सकता है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने आपातकाल की घोषणा की है। रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टियोडोरो जूनियर ने चेतावनी दी कि यह तूफान देश के कई हिस्सों में तबाही मचा सकता है, जिसमें सेबू, औरोरा, इसाबेला और यहां तक कि राजधानी मनीला भी शामिल है। हाल ही में आए ह्यटाइफून कालमागीह्ण से हुई तबाही से देश उबर नहीं पाया है, जिसमें 224 लोगों की मौत हुई थी।

लाखों लोगों को खाली कराए गए इलाके

बिकोल और उत्तर-पूर्वी प्रांतों के तटीय इलाकों से 10 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं, सेना और राहत एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार और मंगलवार को स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अब तक 300 से अधिक घरेलू और 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 6,000 से ज्यादा लोग बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं क्योंकि जहाजों को समुद्र में उतरने की अनुमति नहीं है।

6,600 यात्री और कर्मचारी बंदरगाहों पर फंसे

इस बीच, कई इलाकों में बिजली कटौती, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की बंदी और उड़ानों की रद्दीकरण जैसी आपात स्थितियां घोषित की गई हैं। लगभग 6,600 यात्री और कर्मचारी बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं क्योंकि कोस्ट गार्ड ने समुद्र में किसी भी जहाज के जाने पर रोक लगा दी है। फिलीपींस हर साल करीब 20 तूफानों की चपेट में आता है, साथ ही यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट भी होते रहते हैं। यह दुनिया के सबसे अधिक आपदा-प्रवण देशों में से एक माना जाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरान हिंसा: भारत सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने का आदेश

ईरान हिंसा: भारत सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने का आदेश

ईरान में बढ़ती हिंसा और 2500 से ज्यादा मौतों के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने को कहा है। जानें विदेश मंत्रालय के मुख्य निर्देश।

Loading...

Jan 14, 20264:54 PM

ईरान में तनाव चरम पर: इरफान सुल्तानी को आज हो सकती है फांसी, ट्रंप ने दी 'कड़ी कार्रवाई' की चेतावनी

ईरान में तनाव चरम पर: इरफान सुल्तानी को आज हो सकती है फांसी, ट्रंप ने दी 'कड़ी कार्रवाई' की चेतावनी

ईरान में प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को आज फांसी दी जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए 'मदद' का भरोसा दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Jan 14, 202612:22 PM

थाईलैंड ट्रेन हादसा: हाई-स्पीड रेल क्रेन गिरने से 22 की मौत, मलबे में तब्दील हुई ट्रेन।

थाईलैंड ट्रेन हादसा: हाई-स्पीड रेल क्रेन गिरने से 22 की मौत, मलबे में तब्दील हुई ट्रेन।

थाईलैंड के सिखियो में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की क्रेन चलती ट्रेन पर गिरने से 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 30 घायल हैं। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Loading...

Jan 14, 202611:49 AM

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला तेज: फेनी में ऑटो चालक समीर की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला तेज: फेनी में ऑटो चालक समीर की हत्या

बांग्लादेश के फेनी जिले में हिंदू युवक समीर कुमार दास की नृशंस हत्या कर दी गई है। वहीं, राजशाही जेल में बंद सांस्कृतिक कार्यकर्ता प्रोलॉय चाकी की इलाज के अभाव में मौत हो गई।

Loading...

Jan 13, 202611:18 AM

ट्रम्प का नया प्रहार: ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% टैरिफ, भारत की बढ़ेगी मुश्किलें

ट्रम्प का नया प्रहार: ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% टैरिफ, भारत की बढ़ेगी मुश्किलें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के व्यापारिक साझेदारों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। चीन, भारत और यूएई पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

Loading...

Jan 13, 202611:02 AM