मध्यप्रदेश कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। गुटों में बंटे नेता एक दूसरे के लिखाफ मौका पाते ही मोर्चा खोलने से नहीं चूक रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर सुर्खियां बटोर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। गुटों में बंटे नेता एक दूसरे के लिखाफ मौका पाते ही मोर्चा खोलने से नहीं चूक रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की आरएसएस से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मप्र कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। इस विवाद ने एक बार फिर पार्टी की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पूर्व कांग्रेस सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी और कांग्रेस नेत्री निधि चतुर्वेदी द्वारा दिग्विजय सिंह की आरएसएस संबंधी पोस्ट पर सवाल उठाए जाने के बाद अब उनके समर्थकों ने पलटवार किया है। आज यानी शुक्रवार को दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में सीधे तौर पर निधि चतुर्वेदी को निशाने पर लिया गया है।
पोस्टर में लिखा-उंगलियां छोटी पड़ गई...
पीसीसी के बाहर लगाए गए पोस्टर में लिखा है-उंगलियां छोटी पड़ गईं कि नाखून इतने बढ़ गए, कुछ जुगनुओं (निधि चतुर्वेदी) के काफिले सूरज (दिग्गी राजा) के पीछे पड़ गए। पोस्टर में कोष्ठक के भीतर निधि चतुर्वेदी और दिग्विजय सिंह का नाम लिखे जाने से यह साफ हो गया कि निशाना सीधे कांग्रेस नेता निधि चतुर्वेदी पर ही साधा गया है।
यहा से हुई विवाद की शुरुआत
गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के आरएसएस से जुड़े (पूर्व ट्विटर) पोस्ट पर सवाल उठाए थे और कांग्रेस हाईकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी बयान के बाद पार्टी के भीतर यह विवाद तेज हो गया।
पोस्टर में कार्यकर्ताओं की भावनाएं
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने कहा- दिग्विजय सिंह हमेशा नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी निष्ठा पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। खासकर उन लोगों द्वारा जिनका राजनीतिक अनुभव भी सीमित है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।