रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर गेरूई के पास स्कार्पियो और ऑटो की भीषण भिड़ंत। 2 की मौत, कई घायल। स्कार्पियो से चाकू-डंडे बरामद, चालक फरार।

रीवा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गेरूई के पास पेट्रोल पंप के समीप हुए इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो रीवा से गुढ़ की ओर जा रहा था, तभी सीधी की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर ही पलट गया। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
हादसे के तुरंत बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब स्कार्पियो की तलाशी ली, तो मामला संदिग्ध नजर आया। वाहन के भीतर से चाकू और डंडे जैसे घातक हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस कोण से भी जांच कर रही है कि वाहन में इन हथियारों को रखने का उद्देश्य क्या था और चालक का आपराधिक रिकॉर्ड क्या है।
हादसे में घायल हुए यात्रियों को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है, जहाँ कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। गुढ़ और गोविंदगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
गुढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध वस्तुओं की बरामदगी के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है और जल्द ही स्कार्पियो मालिक और चालक की पहचान कर ली जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।