×

दुश्मनों के नेस्तनाबूद होने और मजलूमों को राहत की मांगी दुआ

शहर की मोती मस्जिद, जामा मस्जिद, मस्जिद बिल्किस जहां सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने अमनो अमान और अच्छी बारिश के साथ ईद की नमाज का समापन किया।  

By: Star News

Jun 07, 202510:28 AM

view11

view0

दुश्मनों के नेस्तनाबूद होने और मजलूमों को राहत की मांगी दुआ

ईद की नमाज में देश-फिलिस्तीन के लिए मांगी दुआ
ईद उल अजहा: सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
भोपाल में हजारों लोगों ने मस्जिदों में किया सजदा 

भोपाल। ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा कर मुल्क और फिलिस्तीन के लिए दुआ की। साथ ही दुश्मनों के नेस्तनाबूद होने और मजलूमों को सब्र और राहत मिलने की भी दुआ मांगी। ईदगाह में शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी, ताजुल मसाजिद में मौलाना हस्सान ने नमाज पढ़ाई।  शहर की मोती मस्जिद, जामा मस्जिद, मस्जिद बिल्किस जहां सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने अमनो अमान और अच्छी बारिश के साथ ईद की नमाज का समापन किया। भोपाल की ईदगाह में नमाज का समय सुबह 6:30 बजे था, इसके बाद ताजुल मसाजिद में 6:45 बजे, जामा मस्जिद में 7 बजे, मोती मस्जिद में 7:15 बजे और मस्जिद बिल्किस जहां (आरिफ नगर) में 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। 

शांति और इंसाफ कायम हो

मुल्क में अमन-ओ-शांति और इंसाफ कायम हो, मुल्क की सरहदों और सलामती के दुश्मनों से हिफाजत की दुआ मांगी गई। बीमारों को शिफा और परेशान हाल लोगों को राहत देने की इल्तिजा की गई। वहीं फिलिस्तीन में जुल्म झेल रहे मासूमों, भूख-प्यास से जूझ रहे बच्चों और औरतों की राहत के लिए दुआ की गई। दुश्मनों के नेस्तनाबूद होने और मजलूमों को सब्र और राहत मिलने की कामना की गई। मुल्क में अमन, इंसाफ और भाईचारा कायम रहे। मजलूमों को सब्र और पूरी दुनिया में इंसानियत को फतह हासिल हो।

नियमों का करें पालन 

शहर काजी नदवी ने कहा कि कुबार्नी इस्लाम का एक अहम फर्ज है, लेकिन इसे सलीके और सलीम तरीके से अंजाम देना हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुबार्नी के स्थान को चारों ओर से ढंका जाए, सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रशासनिक नियमों का पालन किया जाए।

गश्त करती रही पुलिस

ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस लगातार गश्त करती रही और ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों की ओर रवाना हुए।

डायवर्ट रहे कई रूट 

इधर, भोपाल में ईद-उल-अजहा के मौके पर भीड़ को कंट्रोल करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नगरीय यातायात पुलिस ने ट्रैफिक के लिए विशेष डायवर्शन प्लान तैयार किया था। सुबह 6 बजे से ही कई रूटों पर भारी और लोक परिवहन वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। वहीं पुलिस लोगों से सहयोग की अपील करती नजर आई।

 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सागर मर्डर न्यूज़: कैंट क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी

सागर मर्डर न्यूज़: कैंट क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी

सागर के कैंट थाना क्षेत्र (गढ़पहरा रोड) में 35 वर्षीय मनोज अहिरवार की नृशंस हत्या। खेत में मिला शव, सिर पत्थर से कुचला गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।

Loading...

Feb 19, 20265:57 PM

MP OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 27% ओबीसी आरक्षण मामले को वापस हाईकोर्ट भेजा

MP OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 27% ओबीसी आरक्षण मामले को वापस हाईकोर्ट भेजा

मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामला एमपी हाईकोर्ट को ट्रांसफर करते हुए अंतिम निर्णय लेने को कहा है।

Loading...

Feb 19, 20265:26 PM

जबलपुर :  नगर निगम ने डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की राइट टाउन संपत्ति को किया जब्त

जबलपुर : नगर निगम ने डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की राइट टाउन संपत्ति को किया जब्त

जबलपुर के राइट टाउन में डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 25,000 वर्ग फुट की जमीन पर नगर निगम ने कब्जा कर लिया है। लीज शर्तों के उल्लंघन और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।

Loading...

Feb 19, 20264:23 PM

भोपाल: बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, वित्त मंत्री के बंगले का घेराव और पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल: बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, वित्त मंत्री के बंगले का घेराव और पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल में मोहन सरकार के बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोला। रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव किया और पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़ गईं।

Loading...

Feb 19, 20264:10 PM

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोपाल निगमायुक्त संस्कृति जैन के खिलाफ अवमानना केस निरस्त

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोपाल निगमायुक्त संस्कृति जैन के खिलाफ अवमानना केस निरस्त

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को राहत देते हुए अवमानना की सजा के आदेश को निरस्त कर दिया है।

Loading...

Feb 19, 20264:00 PM