×

अनमोल विरासत: रामायण की 233 साल पुरानी पांडुलिपि पहुंची अयोध्या

राम नगरी अयोध्या को भारतीय सांस्कृतिक विरासत की एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। वाल्मीकि रामायण की 233 वर्ष पुरानी दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपि को राम कथा म्यूजियम को भेंट किया गया है। 1792 ई. की यह अमूल्य धरोहर अब शोधार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए सुलभ होगी।

By: Arvind Mishra

Jan 21, 20269:52 AM

view5

view0

अनमोल विरासत: रामायण की 233 साल पुरानी पांडुलिपि पहुंची अयोध्या

दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपि को राम कथा म्यूजियम को भेंट किया गया है।

  • राम कथा म्यूजियम को भेंट की रामायण की दुर्लभ पांडुलिपि
  • अमूल्य धरोहर शोधार्थियों और भक्तों के लिए सुलभ होगी
  • अयोध्या को वैश्विक रामायण केंद्र बनाने की दिशा में कदम

अयोध्या। स्टार समाचार वेब

राम नगरी अयोध्या को भारतीय सांस्कृतिक विरासत की एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। वाल्मीकि रामायण की 233 वर्ष पुरानी दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपि को राम कथा म्यूजियम को भेंट किया गया है। 1792 ई. की यह अमूल्य धरोहर अब शोधार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए सुलभ होगी। दरअसल, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह महत्वपूर्ण पांडुलिपि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को सौंपी। इसे एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक हस्तांतरण बताया जा रहा है, जो रामायण परंपरा के संरक्षण और वैश्विक अध्ययन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

1792 ई. की अमूल्य धरोहर

दावा किया जा रहा है कि यह पांडुलिपि विक्रम संवत 1849 (1792 ई.) की है। इसे संस्कृत भाषा में देवनागरी लिपि में लिखा गया है। यह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित है, जिसमें महेश्वर तीर्थ द्वारा रचित प्रसिद्ध टीका तत्त्वदीपिका भी शामिल है। यह पांडुलिपि रामायण की दुर्लभ और संरक्षित पाठ परंपरा का प्रतिनिधित्व करती है।

रामायण के पांच प्रमुख कांड

इस ऐतिहासिक संग्रह में रामायण के पांच प्रमुख कांड हैं। इनमें बालकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड और युद्धकांड शामिल हैं। ये न केवल भगवान राम के जीवन की कथा प्रस्तुत करते हैं, बल्कि भारतीय दर्शन, नैतिक मूल्यों और धर्म की गहन व्याख्या भी करते हैं।

राष्ट्रपति भवन से अयोध्या तक

यह पांडुलिपि इससे पहले राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली को सौंपी गई थी। अब इसे स्थायी रूप से अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को सौंप दिया गया है, जिससे आम जनता, शोधार्थियों और श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। यह पांडुलिपि न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि भारतीय सभ्यता, मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की जीवित धरोहर मानी जाती है।

परंपरा को मिलेगी पहचान

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राम कथा संग्रहालय को रामायण विरासत के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेगी। इससे न केवल सांस्कृतिक संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।

ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण

कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह उपहार वाल्मीकि रामायण के शाश्वत ज्ञान को अमर बनाता है और इसे अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में विद्वानों, भक्तों और आगंतुकों के लिए सुलभ करता है। वहीं नृपेंद्र मिश्रा ने इसे राम भक्तों और अयोध्या के राम मंदिर परिसर के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बताया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

प्रयागराज विमान हादसा: तालाब में गिरा माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित

प्रयागराज विमान हादसा: तालाब में गिरा माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित

प्रयागराज के केपी कॉलेज के पास एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होकर तालाब में गिर गया। तकनीकी खराबी के बाद पायलटों ने पैराशूट से कूदकर जान बचाई।

Loading...

Jan 21, 20263:42 PM

टोल टैक्स भरना पड़ेगा: वरना एनओसी, फिटनेस-नेशनल परमिट नहीं मिलेगा

टोल टैक्स भरना पड़ेगा: वरना एनओसी, फिटनेस-नेशनल परमिट नहीं मिलेगा

केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवेज पर टोल टैक्स के नियम और सख्त कर दिए हैं। अब टोल नहीं चुकाने वाले वाहनों को एनओसी, फिटनेस सर्टिफिकेट और नेशनल परमिट जैसी मूलभूत सेवाएं नहीं मिलेंगी। यह बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स 2026 के तहत किए गए हैं। इसका मकसद इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन मजबूत करना और टोल चोरी रोकना है।

Loading...

Jan 21, 202612:00 PM

स्वस्थ उपलब्धि... दुनिया के टॉप-5 मेडिकल टूरिज्म देशों में भारत का दबदबा

स्वस्थ उपलब्धि... दुनिया के टॉप-5 मेडिकल टूरिज्म देशों में भारत का दबदबा

वर्तमान में भारत में मेडिकल टूरिज्म के उद्योग बनने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत वृद्धि हुई है। यह वास्तव में वर्तमान दशक में सबसे अधिक स्थापित और सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक है। विदेशी रोगियों के लिए उपलब्ध इतने सारे लाभों की वजह से चिकित्सा उद्योग अच्छी तरह से उनके द्वारा सामना की जाने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से किसी को भी बढ़िया तरीके देने के लिए तैयार है।

Loading...

Jan 21, 202611:30 AM

अंतरिक्ष की परी... तीन दशक बाद नासा से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष की परी... तीन दशक बाद नासा से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने तीन दशक के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्ति ले ली है। नासा ने घोषणा की कि उनकी सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर-2025 से प्रभावी हो गई है। सुनीता ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए।

Loading...

Jan 21, 202611:00 AM

जाना था दावोस: ट्रंप का एयर फोर्स वन विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा 

जाना था दावोस: ट्रंप का एयर फोर्स वन विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा 

अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयर फोर्स वन स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होने के एक घंटे बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया। उड़ान भरने के बाद विमान में विद्युत तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया गया।

Loading...

Jan 21, 202610:36 AM