प्रयागराज के केपी कॉलेज के पास एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होकर तालाब में गिर गया। तकनीकी खराबी के बाद पायलटों ने पैराशूट से कूदकर जान बचाई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विमान हादसा हुआ.
प्रयागराज: स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। केपी कॉलेज के पास एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरा। विमान के गिरने से ठीक पहले दोनों पायलटों ने पैराशूट की मदद से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान आसमान में लड़खड़ा रहा था। जैसे ही विमान तालाब में गिरा, वहां जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि पानी होने के कारण विमान में आग नहीं लगी। तालाब में गिरे पायलटों को बचाने के लिए स्थानीय युवा तुरंत पानी में कूद पड़े और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही सेना का हेलीकॉप्टर, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुँच गईं। डीसीपी सिटी ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एयरक्राफ्ट सेना का था या निजी। सेना की टीम विमान को तालाब से निकालने और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को बेहतरीन साझीदार बताते हुए असीमित ईंधन देने का प्रस्ताव दिया है। जानें क्वाड बैठक और वेनेजुएला से तेल आयात के नए समीकरणों के बारे में।
पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर सुर्खियों में आए विक्रम साहू को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तरप्रेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 किमी पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।
पुणे स्थित रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी निबे लिमिटेड ने भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पोखरण में 18 और 19 अप्रैल को और जोशीमठ में 26 और 27 अप्रैल को प्रदर्शन किए गए।
दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 28 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाला भारत-अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय जल्द जारी करेगा नई तारीखें।
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस आदेश के मुताबिक अब हर मदरसे में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा है। भारत ने दो टूक कहा-नरसंहार और हिंसा का पाकिस्तान का इतिहास बेहद दागदार रहा है और वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अपने देश के भीतर और बाहर आतंक फैलाता है। यह तीखी बहस यूएनएससी में सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर आयोजित सालाना चर्चा के दौरान हुई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में दरार की खबरें तेज हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में हुए पहले बड़े धरने से 80 में से 46 टीएमसी विधायक नदारद रहे।
सुप्रीम कोर्ट ने जाति जनगणना को चुनौती देने वाली PIL को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए यह सरकार का नीतिगत फैसला है। जानिए पूरी रिपोर्ट।
हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल में आग लग गई। आनन फानन मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। लेकिन इस दौरान दम घुटने से एक महिला मरीज की मौत हो गई। देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।