प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।

त्योहारों में वोकल फॉर लोकल का किया आह्वान
मध्य प्रदेश की शिवानी बनीं अंगदान की मिसाल
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में उन्होंने मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी और उनके परिवार के साहसिक निर्णय को पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से त्योहारों के मौसम में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने नर्मदापुरम की शिवानी जी का जिक्र करते हुए बताया कि एक सड़क दुर्घटना के बाद उनके परिवार ने विपदा के समय में भी अंगदान का अत्यंत प्रेरणादायक फैसला लिया। पीएम ने कहा कि शिवानी के परिवार का यह कदम न केवल कई लोगों का जीवन बचाएगा, बल्कि एडवांस मेडिकल रिसर्च में भी बड़ी मदद करेगा।
बिहार का मखाना ग्रीस तक
वोकल फॉर लोकल की ताकत का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारतीय उत्पाद अब पूरी दुनिया में पहचान बना रहे हैं। बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस पहुंच रहा है और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव भेजी जा रही है, जिससे भारतीय किसानों को नए वैश्विक बाजार मिल रहे हैं।
सुधा गोपाल कृष्णन ब्रेन सेंटर
चेन्नई में शुरू किए गए इस सेंटर के बारे में बताते हुए पीएम ने कहा कि यह दुनिया का पहला ऐसा मिशन है, जो मानव मस्तिष्क की हाई-रिजॉल्यूशन डिजिटल 3डी तस्वीरें और 100 ह्यूमन ब्रेन की मैपिंग पर काम कर रहा है।
ई-संजीवनी का सराहा
देश के दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में ई-संजीवनी योजना की भूमिका की सराहना करते हुए पीएम ने बताया कि इससे अब तक 50 करोड़ से अधिक परामर्श दिए जा चुके हैं। उन्होंने अंडमान-निकोबार की जारवा जनजाति के एक बच्चे के समय पर हुए इलाज का उदाहरण भी दिया।
स्वदेशी अपनाने की अपील
त्योहारों की खरीदारी में स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में खादी की रिकॉर्ड 28 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।
पर्यावरण संरक्षण के प्रयास
पीएम ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थानीय लोगों द्वारा हेवल' नदी को पुनर्जीवित करने के अभियान और पंजाब में खेती विरासत मिशन (नव-त्रिन्जन) के तहत बिना केमिकल के आर्गेनिक कपास की खेती की जमकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।
नई दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला, वहीं व्यापारी संगठन सीटीआई ने त्यौहारों का हवाला देकर रैली स्थगित करने की मांग की।
नई दिल्ली में आयोजित GRP प्रमुखों के 8वें ऑल इंडिया सम्मेलन में ट्रेनों पर पथराव रोकने, 'पिंक गश्त', प्रोजेक्ट दिशा और रेल मदद ऐप के विस्तार जैसे प्रमुख सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग (ECI) की संस्थागत कमियों की जांच के लिए पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाने और नफरती भाषणों पर रोक लगाने की मांग को लेकर PIL दाखिल की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह