मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के मुकुट में एक और वैश्विक नीलम सज गया है। प्रदेश के चार और अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों धार की ऐतिहासिक बाघ गुफाएं, रातापानी का गिन्नौरगढ़ किला, मुरैना का बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह और विदिशा की गुप्तकालीन उदयगिरि गुफाएं, को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव (अस्थायी) सूची में शामिल कर लिया गया है।
राम नगरी अयोध्या को भारतीय सांस्कृतिक विरासत की एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। वाल्मीकि रामायण की 233 वर्ष पुरानी दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपि को राम कथा म्यूजियम को भेंट किया गया है। 1792 ई. की यह अमूल्य धरोहर अब शोधार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए सुलभ होगी।














