प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से घोषणा की थी कि इस बार दिवाली पर लोगों को डबल गिफ्ट मिलेगा। इसमें जीएसटी दरों में कमी शामिल है। माना जा रहा है कि खाने पीने की अधिकांश चीजें सस्ती हो सकती हैं। इसी सिलसिले में बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है।

3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद में इस पर फैसला किए जाने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से घोषणा की थी कि इस बार दिवाली पर लोगों को डबल गिफ्ट मिलेगा। इसमें जीएसटी दरों में कमी शामिल है। माना जा रहा है कि खाने पीने की अधिकांश चीजें सस्ती हो सकती हैं। इसी सिलसिले में बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जीएसटी काउंसिल 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 प्रतिशत टैक्स वाली सेवाओं क्या फैसला लेती हैं। इससे पहले राज्यों के अधिकारियों की एक समिति मंगलवार को सभी मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया। दरअसल, शैंपू और हाइब्रिड कारों से लेकर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान तक लगभग 175 उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी कर में 10 फीसदी की कटौती हो सकती है। 3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद में इस पर फैसला किए जाने की उम्मीद है। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी प्रणाली में लगभग एक दशक का सबसे बड़ा सुधार हो रहा है। यह सुधार अमेरिका के साथ तनावपूर्ण व्यापारिक संबंधों के बीच हो रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश वासियों से भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने की बार-बार आह्वान कर रही है।
टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट और शैंपू जैसी उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों की कंपनियों के कारोबार में जबरदस्त तेजी आएगी। एयर कंडीशनर और टेलीविजन सेट पर अक्टूबर में शुरू होने वाले दिवाली शॉपिंग सीजन से पहले टैक्स 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो सकता है।
प्रस्तावित कर कटौती का उद्देश्य घरेलू खपत को बढ़ावा देना है। इससे कृषि आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, भारतीय निर्माताओं में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करके अमेरिका को निर्यात में गिरावट को कम करना है।
उर्वरक, कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर व उनके पुर्जों जैसी प्रमुख निर्यात वस्तुओं पर कर को वर्तमान 12 फीसदी या 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की योजना है। यह कटौती कपड़ा क्षेत्र पर भी लागू होगी जो सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। इस पर अमेरिकी टैरिफ हमले का भारी असर पड़ा है।
प्रस्तावित कर कटौती से छोटी कारों की बिक्री में फिर से उछाल आने की उम्मीद है। हालांकि, बड़ी कारों, जिनकी लंबाई 4 मीटर से अधिक है और जिनमें बड़ी इंजन क्षमता है, पर 28 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी का उच्च जीएसटी लगेगा। कोयला जैसी वस्तुओं के साथ सट्टेबाजी, कैसीनो और घुड़दौड़ जैसी सेवाओं पर भी कर बढ़ाने की योजना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में होने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल केस से जुड़ी एक बड़ी वारदात सामने आई है। उक्त केस में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भारत सरकार ने भारतीय सेना के ड्रेस में ऐतिहासिक बदलाव किया है। औपनिवेशिक दौर की परंपराओं को खत्म करने के लिए सेना के ड्रेस से जुड़े नियम बदल दिए गए हैं। अब औपचारिक मौकों पर बंद-गले वाली जैकेट पहनने की मंजूरी दी गई है।
बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया।
DRDO ने मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। अब भारत इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के खतरों को हवा में ही नष्ट कर सकता है। जानिए यह तकनीक कैसे काम करती है।
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का 31वां आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वह 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जानिए उनके चार दशक के शानदार सैन्य सफर, पढ़ाई और पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रह हैं। पीएम आज से 18 जून तक 6 दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर सुबह रवाना हो गए हैं। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। सबसे 13-14 जून को नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
असम में भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। विमान दो हिस्सों में बंट गया। दरअसल, वायुसेना का एएन-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर क्रैश हो गया है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा-आतंक के संरक्षकों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देंगे। भारत शांति की भाषा न समझने वालों को जवाब देना अच्छे से जानता है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक यह जल-बंटवारा समझौता निलंबित ही रहेगा।
उत्तरप्रदेश के आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के दक्षिणी किनारे पर बरडीहा चन्दवक जौनपुर मोड़ के समीप देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।