टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने आज संसद में बड़ी डिमांड की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि मेरे बयान का मकसद किसी धर्म-समुदाया का विरोध नहीं है। दरअसल, लोकसभा के शून्यकाल के दौरान मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।

जहां रोजाना काफी लोग आते-जाते हैं और सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने आज संसद में बड़ी डिमांड की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि मेरे बयान का मकसद किसी धर्म-समुदाया का विरोध नहीं है। दरअसल, लोकसभा के शून्यकाल के दौरान मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये भी बड़े सार्वजनिक और सामुदायिक स्थल हैं, जहां सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। मेरे बयान का मकसद किसी धर्म का विरोध नहीं, बल्कि देश के नागरिकों की सुरक्षा है। अरुण गोविल ने कहा-आज देशभर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
जनता की सुरक्षा महत्वपूर्ण
भाजपा सांसद ने सदन को बताया कि ये कैमरे पारदर्शिता, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में काफी प्रभावी साबित हुए हैं, लेकिन, उनके अनुसार मस्जिदों और मदरसों में अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं है, जबकि ये भी बड़े सार्वजनिक स्थल हैं, जहां रोजाना काफी लोग आते-जाते हैं और सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है।
सऊदी अरब के मक्का में लगे हैं कैमरे
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा-इस्लाम धर्म के जन्म स्थान सऊदी अरब के मक्का और मदरसों में सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहां सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था अपनाई जा सकती है, तो भारत में समान सुरक्षा मानकों को लागू करने में संकोच क्यों है। अगर मक्का जैसे पवित्र स्थल पर सुरक्षा सर्वोपरि है, तो भारत में भी इसी सिद्धांत को अपनाया जाना चाहिए।
सरकार से बनाए समान राष्ट्रीय सुरक्षा नीति
भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार से समान राष्ट्रीय सुरक्षा नीति तैयार करने का आह्वान भी किया। जिसके तहत मस्जिदों और मदरसों में भी कैमरे अनिवार्य किए जाएं, जैसे मंदिरों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए हैं। उन्होंने कहा-इससे हमारा राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत होगा।
किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए
सांसद के इस बयान के बाद सुरक्षा मानकों पर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। कई लोग इसे समान सुरक्षा नीति की दिशा में जरूरी कदम मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे विवाद पैदा करने वाला मुद्दा भी बता रहे हैं, लेकिन अरुण गोविल अपने बयान पर अडिग हैं और कहते हैं कि सुरक्षा सबके लिए है और उससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह