×

लाल आतंक का होगा सफाया: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, एक जवान का बलिदान

अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक डीआरजी जवान शहीद हो गया तथा कुछ अन्य जवानों को चोटें पहुंची है। सभी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

By: Prafull tiwari

May 21, 20256:40 PM

view5

view0

लाल आतंक का होगा सफाया: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, एक जवान का बलिदान

नारायणपुर। नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों ने करारा प्रहार किया है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी ढेर हो गया है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा कुछ अन्य जवान घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य तथा माड़ डिवीजन और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के जवान आज जब क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सभी के शव बरामद
अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक डीआरजी जवान शहीद हो गया तथा कुछ अन्य जवानों को चोटें पहुंची है। सभी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। घायल हुए सभी जवान खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से जारी इस अभियान के दौरान कई वरिष्ठ स्तर के माओवादी कैडर के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने का अनुमान है।

पुलिस ने बसवराज के मरने की नहीं पुष्टि
अधिकारियों ने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, सुरक्षाबल के जवान वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़़ा रहे हैं। क्षेत्र में अभियान लगातार जारी है। सूत्रों ने बताया कि इस नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसवराजू (70) को मार गिराया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बसवराजू के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

दिल्ली बनी दरिया... मझधार में जिंदगी... बाढ़ में डूबता पंजाब

2

0

देशभर में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से सबसे ज्यादा देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रभावित हुए हैं। अब हालात इतने विकराल हो गए हैं कि लोगों को बचाने के लिए सेना के जवानों को उतारना पड़ा है।

Loading...

Sep 06, 2025just now

यूपी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नकहा में शारदा नदी पर एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा नौव्वापुर घाट के पास हुआ। नाव में 20 लोग सवार थे। ये लोग नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद साप्ताहिक हाट में जा रहे थे। 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक बाप-बेटी बह गए।

Loading...

Sep 06, 2025just now

देश में 375 सामानों पर घटेगा जीएसटी... कंपनियां कटौती का लाभ छोड़ें... घटाएं दाम

3

केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली से पहले देश की जनता को बड़ी राहत के साथ खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। केंद्र सरकार टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर भी काम कर रही है।

Loading...

Sep 06, 2025just now

पीएम मोदी का अमेरिका को जवाब... कहा- ट्रंप की भावनाओं की दिल से सराहना...

एक दिन पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत और अमेरिका के संबंध बेहद विशेष हैं। इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभार ऐसे पल आ ही जाते हैं।

Loading...

Sep 06, 2025just now

टैरिफ वॉर के बीच गूगल पर यूरोप ने ठोका 29 हजार करोड़ का जुर्माना

यूरोप द्वारा अमेरिकी तकनीकी कंपनियों जैसे गूगल पर भारी जुर्माने पर डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसे भेदभावपूर्ण बताया। चेतावनी दी कि यदि यूरोप ने कार्रवाई जारी रखी तो अमेरिकी सरकार कड़े कदम उठाएगी, जिससे अमेरिका की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।