उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नकहा में शारदा नदी पर एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा नौव्वापुर घाट के पास हुआ। नाव में 20 लोग सवार थे। ये लोग नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद साप्ताहिक हाट में जा रहे थे। 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक बाप-बेटी बह गए।

लखीमपुर खीरी के नकहा में शारदा नदी पर एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया।
लखीमपुर खीरी। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नकहा में शारदा नदी पर एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा नौव्वापुर घाट के पास हुआ। नाव में 20 लोग सवार थे। ये लोग नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद साप्ताहिक हाट में जा रहे थे। 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक बाप-बेटी बह गए। गोताखोर उनकी तलाश में सर्च अभियान चला रहे हैं। दरअसल, लखीमपुर खीरी जनपद के नकहा क्षेत्र में 20 ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव अधूरे पुल के पिलर से टकरा गई, जिससे नाव शारदा नदी में पलट गई। नाव पर सवार पिता-पुत्री नदी में बह गए। जबकि अन्य ग्रामीणों को सकुशल निकाल लिया गया है। कुछ लोग तैरकर किनारे पर आ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अफसर भी मौके पर पहुंचे। लापता पिता-पुत्री की तलाश में एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम अश्वनी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। ग्रामीण नाव से शारदा नदी के दूसरे छोर पर जा रहे थे। इसी दौरान नौव्वापुर घाट पर अधूरे पड़े पुल के पिलर से टकराकर नाव नदी में पलट गई। बहाव तेज होने की वजह से ग्रामीण बहने लगे।
नाव पलटने और लोगों को बहता देख दूसरी छोर पर खड़े ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और उन्हें रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लेकिन पिता-पुत्री को नहीं बचा पाए। दोनों तेज बहाव के कारण पानी में बहते चले गए। उनका पता नहीं चला है। उधर, हादसे के बाद लापता पिता-पुत्री के परिवार में मातम पसर गया।
इसी टूटे हुए पुल के पास पांच साल पहले भी ऐसा ही हादसा हुआ था जब नाव पलट गई थी जिसमें पांच लोगों की डूब कर मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से अधूरा पड़ा पुल आए दिन लोगों की जान ले रहा है सरकारें आती है, चली जाती हैं। लेकिन इस पुल की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। हम लोगों के आने-जाने का माध्यम नाव ही है।
लखीमपुर खीरी जिले की गोला पलिया निघासन धौरहरा सदर समेत पांच तहसीलें बाढ़ की चपेट में है। यहां हर साल बाढ़ की तबाही होती है। कई ग्रामीणों का अपना आशियाना छिन जाता है तो कई गांव का वजूद मिट जाता है। प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पहले से कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पाता इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।