×

लाल आतंक का होगा सफाया: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, एक जवान का बलिदान

अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक डीआरजी जवान शहीद हो गया तथा कुछ अन्य जवानों को चोटें पहुंची है। सभी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

By: Prafull tiwari

May 21, 20256:40 PM

view2

view0

लाल आतंक का होगा सफाया: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, एक जवान का बलिदान

नारायणपुर। नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों ने करारा प्रहार किया है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी ढेर हो गया है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा कुछ अन्य जवान घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य तथा माड़ डिवीजन और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के जवान आज जब क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सभी के शव बरामद
अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक डीआरजी जवान शहीद हो गया तथा कुछ अन्य जवानों को चोटें पहुंची है। सभी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। घायल हुए सभी जवान खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से जारी इस अभियान के दौरान कई वरिष्ठ स्तर के माओवादी कैडर के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने का अनुमान है।

पुलिस ने बसवराज के मरने की नहीं पुष्टि
अधिकारियों ने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, सुरक्षाबल के जवान वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़़ा रहे हैं। क्षेत्र में अभियान लगातार जारी है। सूत्रों ने बताया कि इस नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसवराजू (70) को मार गिराया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बसवराजू के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पीएम मोदी जाएंगे ब्रिटेन... ट्रेड डील पर लगेगी मुहर 

1

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ब्रिटेन और मालदीव की महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने वाले हैं। यात्रा का उद्देश्य भारत के कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करना है। इस दौरान व्यापारिक समझौते और राजनीतिक सहयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा। यात्रा का पहला चरण 23-24 जुलाई को ब्रिटेन का होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

Loading...

Jul 19, 2025just now

गूगल और मेटा हाजिर हो!  ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में होगी पूछताछ

बेटिंग एप केस में दुनिया की दो बड़ी कंपनियों पर भारतीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कस दिया है। इस केस में गूगल और मेटा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

Loading...

Jul 19, 202556 minutes ago

आत्मनिर्भर भारत... देश की पहली स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन तैयार 

भारत ने मलेरिया के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। देश की पहली स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन अब तैयार हो गई है। इस वैक्सीन को आईसीएमआर ने विकसित किया है। अब इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए एक प्राइवेट कंपनी के साथ साझेदारी की जाएगी।

Loading...

Jul 19, 20251 hour ago

मथुरा... कार के उड़े परखच्चे, छह लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही एक ईको कार अचानक एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसके अगले हिस्से की हालत पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

Loading...

Jul 19, 20251 hour ago

विधायक-सांसद एक भी नहीं...फिर भी गैर-मान्यता प्राप्त दलों धनवर्षा

देश में नाममात्र के वोट पाने वाली पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों की आय में 2022-23 में 223 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह चौंकाने वाली जानकारी एडीआर की नई रिपोर्ट में सामने आई है। वहीं पंजाब में 73, उत्तराखंड में 40 और गोवा में 12 ऐसी पार्टियां हैं, लेकिन किसी ने जानकारी नहीं दी।

Loading...

Jul 19, 20252 hours ago