×

जीएसटी रेट्स में कटौती ऐतिहासिक सुधार और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत : पीयूष गोयल

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के 65वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों की सराहना की। उ

By: Prafull tiwari

Sep 13, 20257:57 PM

view14

view0

जीएसटी रेट्स में कटौती ऐतिहासिक सुधार और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । भारत में मेक इन इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, सप्लाई चेन को मजबूत करने, मजबूती बढ़ाने और रोजगार, निर्यात एवं हाई-क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग में योगदान देने का एक सही समय है।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के 65वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना एक ऐतिहासिक सुधार है और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत है। ट्रैक्टरों के लिए जीएसटी रेट्स को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह सुधार प्रधानमंत्री की सराहना का पात्र है क्योंकि इससे स्पेयर पार्ट्स पहले से अधिक सस्ते हो जाएंगे, औपचारिकता मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वैल्यू चेन में मांग बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि जीएसटी रेट कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी रेट में कटौती का यह दौर आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार है और इससे हर भारतीय को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि 1.4 अरब लोगों में से एक भी नागरिक ऐसा नहीं होगा जिसे इन सुधारों से फायदा नहीं होगा।

दिवंगत रतन टाटा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "लोग आप पर जो पत्थर फेंकते हैं, उन्हें स्वीकार करें और एक स्मारक बनाएं।" उन्होंने कहा कि राष्ट्र को चुनौतियों से विचलित नहीं होना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ-साथ सामूहिक प्रयास से भारत निरंतर मजबूत होता रहेगा। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कोरोना के दौरान देश की मजबूती की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत ने 100 से अधिक देशों को दवाइयां और टीके (कुछ मुफ्त) उपलब्ध करवाने से लेकर बिना किसी मुनाफा के आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर सभी वैश्विक प्रतिबद्धता को पूरा किया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

 फिर चमकी चांदी... अब एक झटके में बढ़े 3,508 रुपए भाव

 फिर चमकी चांदी... अब एक झटके में बढ़े 3,508 रुपए भाव

सोना-चांदी का भाव एक बार फिर आसमान पर पहुंच गया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर खुलने के साथ ही चांदी की कीमत 3500 रुपए से ज्यादा उछल गई और अपने नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई।

Loading...

Dec 01, 202512:07 PM

दिसंबर 2025: PAN-आधार लिंक, ITR, SBI mCASH, EMI पर RBI फैसले सहित 6 बड़े नियम बदलें

दिसंबर 2025: PAN-आधार लिंक, ITR, SBI mCASH, EMI पर RBI फैसले सहित 6 बड़े नियम बदलें

दिसंबर 2025 में PAN-आधार लिंकिंग डेडलाइन, लेट ITR की अंतिम तारीख, SBI mCASH सर्विस बंद और RBI द्वारा EMI कटौती की संभावना सहित 6 बड़े बदलावों के बारे में जानें।

Loading...

Dec 01, 202511:27 AM

UPI लेनदेन ने छुआ नया रिकॉर्ड: नवंबर 2025 में 19 अरब से अधिक लेनदेन दर्ज

UPI लेनदेन ने छुआ नया रिकॉर्ड: नवंबर 2025 में 19 अरब से अधिक लेनदेन दर्ज

NPCI के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में UPI से ₹24.58 लाख करोड़ के 19 अरब से ज्यादा लेनदेन हुए। जानें पिछले 5 वर्षों में डिजिटल भुगतान की तूफानी वृद्धि और आंकड़े।

Loading...

Dec 01, 202511:16 AM

शिखर पर बाजार... खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड 

शिखर पर बाजार... खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड 

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन आज कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तूफानी तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई।

Loading...

Dec 01, 202510:45 AM

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल संभव? फेड, RBI और अमेरिकी डेटा पर टिकी बाजार की निगाहें

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल संभव? फेड, RBI और अमेरिकी डेटा पर टिकी बाजार की निगाहें

अगले सप्ताह सोने की कीमतें ऐतिहासिक उच्च स्तर छू सकती हैं। जानें जेरोम पॉवेल के भाषण, RBI की नीतियों, और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का सोने के बाजार पर क्या असर होगा।

Loading...

Nov 30, 20257:26 PM