×

जीएसटी रेट्स में कटौती ऐतिहासिक सुधार और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत : पीयूष गोयल

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के 65वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों की सराहना की। उ

By: Prafull tiwari

Sep 13, 20257:57 PM

view17

view0

जीएसटी रेट्स में कटौती ऐतिहासिक सुधार और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । भारत में मेक इन इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, सप्लाई चेन को मजबूत करने, मजबूती बढ़ाने और रोजगार, निर्यात एवं हाई-क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग में योगदान देने का एक सही समय है।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के 65वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना एक ऐतिहासिक सुधार है और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत है। ट्रैक्टरों के लिए जीएसटी रेट्स को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह सुधार प्रधानमंत्री की सराहना का पात्र है क्योंकि इससे स्पेयर पार्ट्स पहले से अधिक सस्ते हो जाएंगे, औपचारिकता मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वैल्यू चेन में मांग बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि जीएसटी रेट कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी रेट में कटौती का यह दौर आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार है और इससे हर भारतीय को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि 1.4 अरब लोगों में से एक भी नागरिक ऐसा नहीं होगा जिसे इन सुधारों से फायदा नहीं होगा।

दिवंगत रतन टाटा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "लोग आप पर जो पत्थर फेंकते हैं, उन्हें स्वीकार करें और एक स्मारक बनाएं।" उन्होंने कहा कि राष्ट्र को चुनौतियों से विचलित नहीं होना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ-साथ सामूहिक प्रयास से भारत निरंतर मजबूत होता रहेगा। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कोरोना के दौरान देश की मजबूती की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत ने 100 से अधिक देशों को दवाइयां और टीके (कुछ मुफ्त) उपलब्ध करवाने से लेकर बिना किसी मुनाफा के आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर सभी वैश्विक प्रतिबद्धता को पूरा किया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोना-चांदी के 20 फरवरी के  रेट, जानिए किस चाल चला सराफा बाजार

सोना-चांदी के 20 फरवरी के रेट, जानिए किस चाल चला सराफा बाजार

भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट (MCX) में  20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

Loading...

Feb 20, 20263:22 PM

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया। दरअसल, गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।

Loading...

Feb 20, 202611:19 AM

शेयर बाजार में रौनक... सेंसेक्स 83880 अंक पर खुला... निफ्टी 25000 के पार

शेयर बाजार में रौनक... सेंसेक्स 83880 अंक पर खुला... निफ्टी 25000 के पार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक उछलकर 83,734.25 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.95 अंक की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ था।

Loading...

Feb 19, 202611:49 AM

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया।

Loading...

Feb 18, 202611:35 AM

फिसला भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

फिसला भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ था।

Loading...

Feb 17, 202610:55 AM