×

सोना और चांदी खरीदारों के लिए राहत, कीमतों में आई गिरावट 

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 95 रुपए कम होकर 1,24,499 रुपए प्रति किलो हो गया है। आईबीजेए की ओर दिन में दो बार हाजिर बाजार में सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती है।

By: Prafull tiwari

Sep 11, 20258:08 PM

view33

view0

सोना और चांदी खरीदारों के लिए राहत, कीमतों में आई गिरावट 

नई दिल्ली । सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। एक बड़ी रैली के बाद दोनों की कीमती घातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।   इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 538 रुपए कम होकर 1,09,097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 99,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 81,823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 95 रुपए कम होकर 1,24,499 रुपए प्रति किलो हो गया है। आईबीजेए की ओर दिन में दो बार हाजिर बाजार में सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती है। एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गोल्ड के 03 अक्टूबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.34 प्रतिशत कम होकर 1,08,614 रुपए हो गया है। वहीं, चांदी के 05 दिसंबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट में कीमत 0.02 प्रतिशत कम होकर 1,25,155 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत 0.67 प्रतिशत कम होकर 3,658 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.24 प्रतिशत बढ़कर 41.706 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटी के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अगले हफ्ते की फेड नीति से पहले 0.25 प्रतिशत या 0.50 प्रतिशत की ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता के साथ, सोने की कीमतों में 3,640 डॉलर प्रति औंस और 1,09,000 रुपए के उच्च स्तर से मामूली मुनाफावसूली देखी गई। पिछले 15 सत्रों में 10 प्रतिशत की तेजी के बाद कीमतें 3,650 डॉलर प्रति औंस और 1,09,000 रुपए के आसपास कमजोर दिख रही हैं। प्रमुख सपोर्ट 1,05,000 रुपए-1,06,500 रुपए पर हैं, जबकि 1,09,500 रुपए कड़ा प्रतिरोध बना हुआ है। निवेशकों का ध्यान अमेरिका में आज आने वाले सीपीआई डेटा पर केंद्रित है।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 32,935 रुपए या 43.24 प्रतिशत बढ़कर 1,09,097 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 38,482 रुपए या 44.73 प्रतिशत बढ़कर 1,24,499 रुपए पर पहुंच गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोना-चांदी के 20 फरवरी के  रेट, जानिए किस चाल चला सराफा बाजार

सोना-चांदी के 20 फरवरी के रेट, जानिए किस चाल चला सराफा बाजार

भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट (MCX) में  20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

Loading...

Feb 20, 20263:22 PM

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया। दरअसल, गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।

Loading...

Feb 20, 202611:19 AM

शेयर बाजार में रौनक... सेंसेक्स 83880 अंक पर खुला... निफ्टी 25000 के पार

शेयर बाजार में रौनक... सेंसेक्स 83880 अंक पर खुला... निफ्टी 25000 के पार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक उछलकर 83,734.25 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.95 अंक की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ था।

Loading...

Feb 19, 202611:49 AM

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया।

Loading...

Feb 18, 202611:35 AM

फिसला भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

फिसला भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ था।

Loading...

Feb 17, 202610:55 AM