×

संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा: पाकिस्तान-ईरान से निकाले गए अफगानों को तालिबान ने दी यातनाएं

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान और ईरान से निकाले गए अफगानों को तालिबान ने यातनाएं दीं और धमकाया।   

By: Sandeep malviya

Jul 24, 20257:59 PM

view12

view0

संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा: पाकिस्तान-ईरान से निकाले गए अफगानों को तालिबान ने दी यातनाएं

इस्लामाबाद । तालिबान सरकार एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के निशाने पर आ गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान और ईरान से जबरन निकाले गए कई अफगान नागरिकों को तालिबान ने यातनाएं दीं, धमकाया और मनमाने ढंग से हिरासत में लिया। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान और ईरान लाखों अफगानों को यह कहकर देश से निकाल रहे हैं कि वे अवैध रूप से रह रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र मिशन की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान लौटे कई लोग तालिबान के हाथों गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का शिकार हुए। इनमें वे लोग शामिल हैं जो पहले पश्चिम समर्थित सरकार के लिए काम कर चुके थे या ऐसे पेशे से जुड़े थे जो तालिबान की नजरों में संदेहास्पद हैं। कुछ लोगों को जान से मारने की धमकियां मिलीं, तो कई को गुमनाम रहकर जिंदगी बितानी पड़ रही है।

शारीरिक यातनाओं का दर्दनाक ब्यौरा

रिपोर्ट में एक पूर्व सरकारी अधिकारी का बयान शामिल है, जिसने बताया कि 2023 में लौटने पर उसे बुरी तरह पीटा गया, पानी में डुबोया गया और नकली फांसी की धमकी दी गई। एक अन्य गैर-बाइनरी व्यक्ति ने कहा कि उसे बंदूक की बट से पीटा गया। ये घटनाएं दिखाती हैं कि तालिबान के दावों के उलट, लौटने वाले अफगानों के साथ सख्ती बरती जा रही है।

महिलाओं-लड़कियों की स्थिति भयावह

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा कि किसी को भी ऐसे देश में नहीं भेजा जाना चाहिए जहां उन्हें उनकी पहचान या इतिहास के कारण उत्पीड़न का सामना करना पड़े। उन्होंने अफगान महिलाओं और लड़कियों की स्थिति को विशेष रूप से चिंताजनक बताया, जिन पर तालिबान की सख्त पाबंदियां हैं। जैसे स्कूल बंद, काम करने पर रोक और सार्वजनिक जगहों पर जाने पर प्रतिबंध।

तालिबान की सफाई और यूएन से अपील

तालिबान प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि लौटने वालों को दस्तावेज, परिवहन और कानूनी सहायता दी जा रही है। साथ ही, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वह जबरन निष्कासन को रोके और अफगान शरणार्थियों को खाना, दवा, शिक्षा और आश्रय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अमेरिका: ट्रंप की चेतावनी से मचा हड़कंप...कहा- अब अगला नंबर क्यूबा का...

अमेरिका: ट्रंप की चेतावनी से मचा हड़कंप...कहा- अब अगला नंबर क्यूबा का...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मियामी के फेना फोरम में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कई तीखे बयान दिए। वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की सफलताओं का बखान करते हुए ट्रंप ने अब क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे दी है।

Loading...

Mar 28, 20269:43 AM

ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान ने 10 लाख सैनिक जुटाए, अमेरिका ने दागी 850 मिसाइलें, रूस को भारी मुनाफा

ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान ने 10 लाख सैनिक जुटाए, अमेरिका ने दागी 850 मिसाइलें, रूस को भारी मुनाफा

मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज: ईरान ने 10 लाख सैनिकों की लामबंदी की। अमेरिका ने 850 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला किया। सऊदी और कुवैत पर भी मिसाइल हमले

Loading...

Mar 27, 20264:39 PM

नेपाल: भारत से इंजीनियरिंग करने वाले बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री 

नेपाल: भारत से इंजीनियरिंग करने वाले बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Loading...

Mar 27, 20262:18 PM

पुतिन का वादा: मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस बनेगा भारत का संकटमोचक

पुतिन का वादा: मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस बनेगा भारत का संकटमोचक

पुतिन ने संकेत दिया है कि रूस अपने कच्चे तेल और LNG की आपूर्ति भारत की ओर मोड़ सकता है। जानें कैसे यह कदम भारत की 40% तेल जरूरतों को पूरा करेगा और ऊर्जा संकट से बचाएगा।

Loading...

Mar 26, 20266:11 PM

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह का उदय। जानें कैसे एक इंजीनियर और रैपर ने केपी शर्मा ओली को हराकर रचा इतिहास और रामनवमी पर ली सांसद पद की शपथ।

Loading...

Mar 26, 20264:25 PM