पंजाब के फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम होने की सूचना मिलने की अफवाह फैल गई। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया।

फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी।
फिरोजपुर। स्टार समाचार वेब
पंजाब के फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम होने की सूचना मिलने की अफवाह फैल गई। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया। किसी अज्ञात द्वारा कोर्ट की आफिशियल ई-मेल आईडी पर मेल के जरिए बम की सूचना दिए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह और एसपी हेडक्वार्टर धरम वीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेरते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
एक-एक कमरे की ली तलाशी
किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के सभी कमरों, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस विभाग की ओर से डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान की जा सके।
न्यायिक कार्य रहा प्रभावित
कोर्ट परिसर को खाली कराए जाने के कारण कुछ समय के लिए न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती कर दी गई है और किसी को भी बिना जांच के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, एक चर्चा के दौरान एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह ने कहा-यह पूरी कार्रवाई रूटीन सुरक्षा जांच के तहत की जा रही है। किसी प्रकार के ई-मेल आने की सूचना से उन्होंने इंकार किया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह