×

यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगाने पर भड़का रूस

जखारोवा ने कहा कि इससे साफ है कि ईयू को ही अपने द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की प्रभावशीलता पर विश्वास नहीं है, लेकिन फिर भी वे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ एक ऐसे रास्ते पर है, जो और भी ज्यादा विनाशकारी होता जा रहा है। 

By: Sandeep malviya

Oct 25, 202518 hours ago

view1

view0

यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगाने पर भड़का रूस

मॉस्को।   यूरोपीय संघ द्वारा हाल ही में ब्रुसेल्स में हुई बैठक में रूस पर 19वां प्रतिबंध लगाने का एलान किया। यूरोपीय संघ के इस कदम से रूस भड़क गया है और रूस ने नए प्रतिबंध को अवैध बताते हुए चेतावनी दी कि इस कदम से यूरोपीय संघ खुद को अलग-थलग कर रहा है। यूरोपीय संघ ने रूस पर जो नए प्रतिबंध लगाए हैं, उनके तहत 2026 तक यूरोपीय संघ के बाजारों तक रूस की एलएनजी की आपूर्ति को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही कथित छद्म तेल बेड़े को भी प्रतिबंधित किया गया है। कुछ रूसी और विदेशी बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वित्तीय प्रतिबंध लगाए गए हैं और कुछ सामानों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

रूस ने यूरोपीय संघ को चेतावनी दी

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि यूरोपीय संघ परिषद ने हमारे देश पर अवैध और एकतरफा प्रतिबंधों के 19वें पैकेज को मंजूरी दी है। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की प्रतिनिधि काजा कल्लास के बयान का जिक्र करते हुए जखारोवा ने कहा कि यूरोपीय संघ रूस पर और प्रतिबंध लगाने के तैयारी शुरू कर चुका है। जखारोवा ने कहा कि इससे साफ है कि ईयू को ही अपने द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की प्रभावशीलता पर विश्वास नहीं है, लेकिन फिर भी वे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ एक ऐसे रास्ते पर है, जो और भी ज्यादा विनाशकारी होता जा रहा है। 

'खुद को दुनिया में अलग-थलग कर रहा यूरोपीय संघ'

रूस ने कहा कि यूरोपीय संघ इस बात से अनजान है कि रूस विरोध की लड़ाई में वह खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर रहा है। यूरोपीय संघ ने मनगढ़ंत बहानों के तहत चीन, बेलारूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूएई, भारत, थाईलैंड और उत्तर कोरिया के आर्थिक आॅपरेटर्स पर भी विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं। ईयू खुद को खास मानते हुए तीसरे देशों को ब्लैकमेल कर रहा है, लेकिन वैश्विक पुलिसमैन के तौर पर काम करने की यूरोपीय संघ की महत्वकांक्षा से दुनिया में यूरोपीय संघ की भूमिका पर जरूर असर पड़ेगा। रूस किसी भी गैर-कानूनी एकतरफा उपायों की कड़ी निंदा करता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रूस की परमाणु इंजन वाली बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

0

0

रूस की परमाणु इंजन वाली बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु इंजन वाली क्रूज मिसाइल  बुरेवेस्तनिक के सफल परीक्षण की घोषणा की। यह मिसाइल 15 घंटे तक उड़ान में रही और 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने इसकी तैनाती के लिए सेना को तैयारी शुरू करने का आदेश दिया।

Loading...

Oct 26, 2025just now

लूवर संग्रहालय से गहने चोरी मामले में कई संदिग्ध गिरफ्तार

1

0

लूवर संग्रहालय से गहने चोरी मामले में कई संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस के प्रसिद्ध लुव्र संग्रहालय से शाही आभूषणों की चोरी के मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस के अभियोजक ने कहा कि जांचकतार्ओं ने शनिवार शाम ये गिरफ्तारियां कीं। 

Loading...

Oct 26, 2025just now

रूस के तेल पर प्रतिबंध और बढ़ाए अमेरिका : यूक्रेनी राष्ट्रपति 

1

0

रूस के तेल पर प्रतिबंध और बढ़ाए अमेरिका : यूक्रेनी राष्ट्रपति 

लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक के दौरान एक संभावित रीएश्योरेंस फोर्स की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई, जो यूक्रेन की रक्षा में मदद करेगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि यह आकाश और समुद्र की सुरक्षा करने और यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित करने वाली ताकत होगी।

Loading...

Oct 25, 202518 hours ago

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव : तुर्किये में बातचीत का दूसरा दौर  

1

0

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव : तुर्किये में बातचीत का दूसरा दौर  

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारी सीमा तनाव कम करने और अफगान धरती से होने वाली आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए आज इस्तांबुल में दूसरा दौर की बातचीत करेंगे। पाकिस्तान चाहता है कि टीटीपी और बीएलए जैसे आतंकियों पर ठोस कार्रवाई हो और इसके लिए एक सत्यापनीय निगरानी तंत्र बनाया जाए। यह बैठक कतर और तुर्किय की मध्यस्थता में हो रही है।

Loading...

Oct 25, 202518 hours ago

यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगाने पर भड़का रूस

1

0

यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगाने पर भड़का रूस

जखारोवा ने कहा कि इससे साफ है कि ईयू को ही अपने द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की प्रभावशीलता पर विश्वास नहीं है, लेकिन फिर भी वे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ एक ऐसे रास्ते पर है, जो और भी ज्यादा विनाशकारी होता जा रहा है। 

Loading...

Oct 25, 202518 hours ago