×

रूस की परमाणु इंजन वाली बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु इंजन वाली क्रूज मिसाइल  बुरेवेस्तनिक के सफल परीक्षण की घोषणा की। यह मिसाइल 15 घंटे तक उड़ान में रही और 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने इसकी तैनाती के लिए सेना को तैयारी शुरू करने का आदेश दिया।

By: Sandeep malviya

Oct 26, 2025just now

view1

view0

रूस की परमाणु इंजन वाली बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

मॉस्को।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को यह एलान किया कि उनके देश ने एक अद्वितीय परमाणु इंजन से लैस क्रूज मिसाइल  बुरेवेस्तनिक का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल इतनी शक्तिशाली बताई जा रही है कि इसकी रेंज असीमित है। पुतिन ने इस परीक्षण के बाद रूसी सेना को आदेश दिया कि वह इस मिसाइल की तैनाती के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे की तैयारी शुरू करे। टेलीविजन पर प्रसारित बैठक में पुतिन ने अपने रक्षा प्रमुखों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में परमाणु बलों के अभ्यास के दौरान इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बुरेवेस्तनिक 15 घंटे तक हवा में रही और इस दौरान 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। पुतिन ने इसे रूस की सैन्य तकनीक में ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। उनका कहना था कि इस मिसाइल की रेंज और क्षमता दुनिया की किसी भी मौजूदा मिसाइल रक्षा प्रणाली को चुनौती दे सकती है।

कितना ताकतवर रूस का ये 'हथियार'

बुरेवेस्तनिक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पारंपरिक टबोर्जेट इंजन वाली मिसाइलों से बहुत अधिक दूरी तक उड़ान भर सके। इसके इंजन में एक सूक्ष्म परमाणु रिएक्टर लगा है, जो हवा को सुपरहीट कर आगे की दिशा में जोरदार थ्रस्ट पैदा करता है। इस कारण यह मिसाइल 50 से 100 मीटर की बेहद कम ऊंचाई पर उड़ सकती है, जिससे इसे रडार सिस्टम पर पकड़ना मुश्किल हो जाता है। रिपोर्टों के अनुसार, यह मिसाइल लक्ष्य पर वार करने से पहले घंटों या दिनों तक हवा में घूम सकती है और कई स्थानों पर एक साथ वार करने में सक्षम है।

परीक्षण में गई थी पांच वैज्ञानिकों की जान

इसके साथ ही यह बुरेवेस्तनिक में परमाणु वॉरहेड ले जाने की भी क्षमता है। इसकी अधिकतम संभावित रेंज 20,000 किलोमीटर तक बताई गई है, यानी यह रूस से उड़ान भरकर अमेरिका तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह पूर्ण परिचालन में लायी जाती है तो रूस के पास ऐसा हथियार होगा जो पारंपरिक मिसाइल सुरक्षा तंत्र को निष्प्रभावी कर सकता है। हालांकि, इस मिसाइल के पिछले कुछ परीक्षण असफल रहे हैं और 2019 में हुए एक हादसे में पांच वैज्ञानिकों की मौत भी हुई थी।

रूस की सैन्य गतिविधियां

रूस के सर्वोच्च सेनापति के रूप में पुतिन ने रविवार सुबह यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियानों की संयुक्त कमान का भी दौरा किया। वहां उन्होंने चीफ आॅफ जनरल स्टाफ जनरल वैलेरी गेरेसिमोव और अन्य सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक के दौरान गेरेसिमोव ने राष्ट्रपति को जानकारी दी कि यूक्रेनी मोर्चे पर रूस को रणनीतिक बढ़त मिल रही है और दो अहम दिशाओं में 10,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिक घेराबंदी में आ चुके हैं।

गेरेसिमोव की ब्रीफिंग

गेरेसिमोव ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों की एक बड़ी इकाई, जिसमें 31 बटालियन शामिल हैं। वो रूसी नियंत्रण क्षेत्र में फंस चुकी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से रूस को पूर्वी यूक्रेन में निर्णायक लाभ मिला है। पुतिन ने भी इस रिपोर्ट पर संतोष जताया और कहा कि रूस अपनी सैन्य रणनीति को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने मिसाइल परीक्षण और यूक्रेन में जारी अभियान को रूस की सुरक्षा नीति के दो स्तंभ बताया।

वैश्विक परिप्रेक्ष्य और संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि रूस का यह कदम वैश्विक शक्ति संतुलन पर सीधा असर डाल सकता है। परमाणु इंजन वाली मिसाइलों की दौड़ से अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका और नाटो देशों की नजर इस परीक्षण पर है। वहीं, पुतिन ने साफ कहा कि रूस किसी को धमका नहीं रहा, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के लिए सक्षम हथियार प्रणाली विकसित कर रहा है।  उन्होंने यह भी कहा कि रूस भविष्य में ऐसी तकनीकों पर काम जारी रखेगा जो रणनीतिक संतुलन को रूस के पक्ष में बनाए रखें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन के विद्वानों ने भगवद गीता को बताया ज्ञान का अमृत

1

0

चीन के विद्वानों ने भगवद गीता को बताया ज्ञान का अमृत

चीन के विद्वानों ने भगवद गीता को  ज्ञान का अमृत  बताया और आधुनिक दुनिया में इसके आध्यात्मिक व नैतिक मार्गदर्शन पर चर्चा की।

Loading...

Oct 26, 2025just now

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तुर्किये में बैठक

1

0

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तुर्किये में बैठक

 पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान में धमकी दी है कि अगर अफगान तालिबान के साथ बातचीत विफल रहती है तो युद्ध का विकल्प खुला है।

Loading...

Oct 26, 2025just now

रूस की परमाणु इंजन वाली बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

1

0

रूस की परमाणु इंजन वाली बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु इंजन वाली क्रूज मिसाइल  बुरेवेस्तनिक के सफल परीक्षण की घोषणा की। यह मिसाइल 15 घंटे तक उड़ान में रही और 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने इसकी तैनाती के लिए सेना को तैयारी शुरू करने का आदेश दिया।

Loading...

Oct 26, 2025just now

लूवर संग्रहालय से गहने चोरी मामले में कई संदिग्ध गिरफ्तार

1

0

लूवर संग्रहालय से गहने चोरी मामले में कई संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस के प्रसिद्ध लुव्र संग्रहालय से शाही आभूषणों की चोरी के मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस के अभियोजक ने कहा कि जांचकतार्ओं ने शनिवार शाम ये गिरफ्तारियां कीं। 

Loading...

Oct 26, 2025just now

रूस के तेल पर प्रतिबंध और बढ़ाए अमेरिका : यूक्रेनी राष्ट्रपति 

1

0

रूस के तेल पर प्रतिबंध और बढ़ाए अमेरिका : यूक्रेनी राष्ट्रपति 

लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक के दौरान एक संभावित रीएश्योरेंस फोर्स की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई, जो यूक्रेन की रक्षा में मदद करेगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि यह आकाश और समुद्र की सुरक्षा करने और यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित करने वाली ताकत होगी।

Loading...

Oct 25, 202521 hours ago