×

रूस ने चेतावनी दी, उत्तर कोरिया के खिलाफ न बनाएं गठबंधन

रूस ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को चेतावनी दी है कि वे उत्तर कोरिया के खिलाफ कोई सुरक्षा गठबंधन न बनाएं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने उत्तर कोरिया की परमाणु नीति का समर्थन किया और कहा कि रूस उसकी तकनीकी क्षमता और सुरक्षा चिंताओं को समझता है।

By: Sandeep malviya

Jul 12, 20257:12 PM

view5

view0

रूस ने चेतावनी दी, उत्तर कोरिया के खिलाफ न बनाएं गठबंधन

सिओल। रूस ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को उत्तर कोरिया के खिलाफ सुरक्षा गठबंधन बनाने से इनकार किया है। सियोल में शनिवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि वह इस गठबंधन का कड़ा विरोध करते हैं। वह उत्तर कोरिया के पूर्वी शहर वोंसान की यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने उत्तर कोरियाई समकक्ष चोई सोन हुई से मुलाकात की।

मजबूत हुए रूस और उत्तर कोरिया के संबंध

बीते कुछ वर्षों में रूस और उत्तर कोरिया के संबंध मजबूत हुए हैं। उत्तर कोरिया ने रूस को उसके यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सैनिक और गोला-बारूद उपलब्ध कराए हैं, इसके बदले रूस ने उसे सैन्य और आर्थिक मदद दी है। इससे दक्षिण कोरिया, अमेरिका और अन्य देशों में चिंता बढ़ गई है कि रूस, उत्तर कोरिया को संवेदनशील तकनीक भी दे सकता है, जिससे उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों का खतरा बढ़ सकता है।

लावरोव ने तीन देशों पर लगाया आरोप

चोई से मुलाकात के बाद लावरोव ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान पर आरोप लगाया कि वे उत्तर कोरिया के आस-पास अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम ऐसे गठबंधनों को चेतावनी देते हैं जो किसी देश को निशाना बनाते हैं, चाहे वह उत्तर कोरिया हो या रूस।

सैन्य अभ्यास बढ़ा रहे अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान अपने त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास बढ़ा रहे हैं या दोबारा शुरू कर रहे हैं, ताकि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का जवाब दिया जा सके। शुक्रवार को तीनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप के पास एक संयुक्त हवाई अभ्यास किया, जिसमें अमेरिकी परमाणु बमवर्षक शामिल थे। इसी दौरान उनके शीर्ष सैन्य अधिकारी सियोल में मिले और उन्होंने उत्तर कोरिया से क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सभी गैरकानूनी गतिविधियां बंद करने का आग्रह किया।

लावरोव ने किया उत्तर कोरिया का समर्थन

उत्तर कोरिया इन बड़े अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य अभ्यासों को आक्रमण की तैयारी मानता है। वह दावा करता रहा है कि उसे अपने आप को अमेरिकी सैन्य खतरे से बचाने के लिए परमाणु हथियार विकसित करने पड़ रहे हैं। लावरोव ने कहा कि रूस उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार बनाने के फैसले को समझता है। उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया की तकनीकें उसके अपने वैज्ञानिकों के काम का नतीजा हैं। हम उत्तर कोरिया की आकांक्षाओं का सम्मान करते हैं और समझते हैं कि वह परमाणु विकास क्यों कर रहा है।  मुलाकात के दौरान चोई ने दोहराया कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ संघर्ष में रूस का बिना शर्त समर्थन करता है। उन्होंने रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों को 'अटूट गठबंधन' बताया। लावरोव ने कहा कि उन्होंने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी आक्रमण को रोकने में उत्तर कोरियाई सैनिकों के योगदान के लिए रूस की ओर से धन्यवाद दिया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत को पड़ोसी होने की दुहाई दे रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

7

0

पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत को दुश्मनी या पड़ोसी का फर्ज निभाने की नसीहत दी, लेकिन असल में यह बयान पाकिस्तान की नाकामियों और संकट से ध्यान हटाने की कोशिश है। शरीफ ने कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाकर पुराना प्रोपेगेंडा दोहराया।

Loading...

Sep 21, 202510 hours ago

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस निस्तार ने दिखाया दम 

6

भारतीय नौसेना की स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार सिंगापुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी बचाव अभ्यास एक्सरसाइज पैसिफिक रीच 2025  में भाग ले रही है। 

Loading...

Sep 21, 202510 hours ago

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देशों ने बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएम ली क्यांग से मुलाकात की।   

Loading...

Sep 21, 202510 hours ago

ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया ने फलस्तीन को दी मान्यता

5

ब्रिटेन ने फलस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह कदम फलस्तीनियों और इस्राइलियों के बीच शांति की उम्मीद जगाने के लिए है। अमेरिका और इस्राइल ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। 

Loading...

Sep 21, 202510 hours ago

ट्रंप की चेतावनी... अफगानिस्तान बगराम एयरबेस लौटाए... वरना होंगे गंभीर परिणाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस नहीं देता है, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी।

Loading...

Sep 21, 202521 hours ago