×

उत्तर कोरिया में होगी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा

By: Sandeep malviya

Jun 04, 20255:29 PM

view1

view0

उत्तर कोरिया में होगी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा

मॉस्को ।  तीन साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में अहम घटनाक्रम देखने को मिला है। ये घटनाक्रम रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ रहे संबंधों से जुड़ा है। बता दें कि, रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी सर्गेई शोइगु उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, यह मुलाकात रूस और उत्तर कोरिया के बीच गहरे होते रणनीतिक रिश्तों का संकेत है, खासकर जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने अलग रुख ले लिया है।

बैठक का क्या है उद्देश्य ?

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस और उत्तर कोरिया के बीच जून 2024 में हुए रणनीतिक साझेदारी समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करना है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, खासकर यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर भी बातचीत की गई। रूसी सुरक्षा परिषद की प्रेस टीम के अनुसार, 'यूक्रेन के आसपास की स्थिति पर भी चर्चा हुई है।' बता दें कि सर्गेई शोइगु इससे पहले मार्च में भी उत्तर कोरिया की यात्रा कर चुके हैं। वे रूस के पूर्व रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

उत्तर कोरियाई सैनिकों की रूस में मौजूदगी

इससे पहले अप्रैल 2025 में क्रेमलिन ने पुष्टि की थी कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी हमलों को रोकने के लिए रूसी सेना के साथ लड़ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने इन सैनिकों की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने 'रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारे देश की रक्षा की है, जैसे वह उनका अपना हो।'

यूक्रेन ने क्या किया दावा?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जनवरी में दावा किया था कि यूक्रेनी सेनाओं ने कुर्स्क क्षेत्र में दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को जिंदा पकड़ा है। यह पहला मौका था जब यूक्रेन ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया कि उत्तर कोरियाई सैनिक वास्तव में युद्ध में भाग ले रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

1

0

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Loading...

Jun 06, 20256 hours ago

RELATED POST

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

1

0

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Loading...

Jun 06, 20256 hours ago