कोलोराडो हमले के मास्टरमाइंड ने बड़ी संख्या में लोगों की हत्या की रची थी साजिश

By: Sandeep malviya

Jun 04, 20255:33 PM

view1

view0

कोलोराडो हमले के मास्टरमाइंड ने बड़ी संख्या में लोगों की हत्या की रची थी साजिश

बोल्डर।  कोलोराडो के बोल्डर में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को बोल्डर के लोग एकजुट हुए और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दरअसल आतंकी घटना के बाद बोल्डर के लोग स्तब्ध हैं। आतंकी हमले में 12 लोग घायल हुए थे। जब मिस्त्र मूल के मोहम्मद साबरी सोलीमन ने मोलोटोव कॉकटेल से यहूदी लोगों पर हमला कर दिया था। यहूदी समुदाय के लोग गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। 

हमले के दौरान डर गया था आरोपी

अब बोल्डर पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी साबरी ने रविवार को हमले के दौरान 20 के करीब लोगों की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए उसने 18 मोलोटोव कॉकटेल तैयार किए थे। मोलोटोव कॉकेटल एक तरह का विस्फोटक है। पुलिस ने बताया कि साबरी हमले के तुरंत बाद डर गया था क्योंकि उसने पहले किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। यही वजह रही कि उसने 18 मोलोटोव कॉकेटेल में से महज दो का ही इस्तेमाल किया। संघीय एजेंसियों को शक है कि मोहम्मद साबरी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था। हमले के बाद साबरी के साथ ही उसकी पत्नी और पांच बच्चों को भी अमेरिका के अप्रवासन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। व्हाइट हाउस ने संकेत दिए हैं कि साबरी के परिवार को निर्वासित किया जा सकता है। अमेरिका में यह दुर्लभ है कि किसी अपराध के आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया जाए और उन्हें निर्वासित किया जाए। 

साबरी के पूरे परिवार को किया जा सकता है निर्वासित

साबरी ने पूछताछ में बताया है कि उसके परिवार के किसी सदस्य को उसकी योजना के बारे में जानकारी नहीं थी। साबरी ने पुलिस को बताया कि उसने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं है। साबरी का जन्म मिस्त्र की राजधानी काहिरा से 120 किलोमीटर उत्तर में स्थित घारबिया प्रांत के एक किसान परिवार में हुआ था। तीन साल पहले अमेरिका आने से पहले साबरी करीब 17 साल तक कुवैत में रहा। साल 2022 में साबरी पर्यटक वीजा पर अमेरिका आया था और फिलहाल अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा है। 

एक साल से हमले की योजना बना रहा था साबरी

मोहम्मद साबरी सोलीमन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बीते एक साल से हमले की योजना बना रहा था और अपनी बेटी के स्नातक होने का इंतजार कर रहा था। साबरी पर घृणा अपराध और हत्या की कोशिश के आरोप लगे हैं, लेकिन साबरी के खिलाफ और आरोप तय किए जा सकते हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

1

0

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Loading...

Jun 06, 20256 hours ago

RELATED POST

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

1

0

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Loading...

Jun 06, 20256 hours ago