बरेली में पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। भोजापुरा थाना क्षेत्र में तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ‘शैतान’ ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई।

बरेली में गुरुवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया।

बरेली। स्टार समाचार वेब
बरेली में पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। भोजापुरा थाना क्षेत्र में तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ‘शैतान’ ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का साथी फरार हो गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया। इस बदमाश का नाम इफ्तेखार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान है। उसके ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या, लूट, हत्या की कोशिश जैसे केस शामिल हैं। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यूपी की बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मारे गए अपराधी पर 19 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे यह अपराधी मारा गया। इफ्तेखार शैतान नाम से भी जाना जाता था और लूट के दौरान हत्या करने के लिए कुख्यात था। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, आत्मरक्षा में यह कार्रवाई हुई, जब बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इफ्तिखार कासगंज जिले का रहने वाला था। शैतान सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में मार गया।
इफ्तिखार का आपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक था। उसके खिलाफ बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में भी लूट का एक मामला दर्ज है। पुलिस को मौके से एक पिस्तौल और 17 जिंदा कारतूस मिले हैं। अब पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड्स की जानकारी जुटा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत में चीनी के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ अगस्त में ही चीनी के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं। चीनी उद्योग का कहना है कि देश में चीनी की कमी नहीं है। वहीं मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में मिठास पर महंगाई का चाबुक चल गया है।
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में मनाए जा रहे तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका बेहद निर्णायक होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को बड़ी राहत दी है। NGT का 2017 का आदेश रद्द करते हुए 5 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 6 राज्यों में 1,800 किमी लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। जानिए इस 7,000 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों से नाराज सिख समुदाय ने राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों ने कांग्रेस से माफी की मांग की है।
15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से शुरू हो रही दिलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र (East Zone) की ओर से खेलते नजर आएंगे। जानिए टूर्नामेंट में उनकी भूमिका और आगे की राह से जुड़ी पूरी जानकारी।
जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है। अनिल जयहिंद ने इसे देश के 52% पिछड़े वर्ग के साथ विश्वासघात बताते हुए एनडीए सहयोगियों से सवाल करने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नवगठित 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी पहली औपचारिक बैठक की।गौरतलब है कि अध्यक्ष पद संभालने के 209 दिनों बाद 17 अगस्त को उन्होंने इस 65 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें 51 नए चेहरों को जगह दी गई है।
देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आने वाले वर्षों में 100 मेड इन इंडिया अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों की सबसे खास बात यह होगी कि इनमें जांच से लेकर इलाज तक में इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें और उपकरण पूरी तरह स्वदेशी होंगे।
बिहार के बेतिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग स्थित बसवरिया और पराउटोला के बीच बीती देर रात एक भीषण दुर्घटना घटी। गोरखपुर से बेतिया जा रही तेज रफ्तार शाही बस ने सड़क किनारे खड़े होकर आर्केस्ट्रा का लुत्फ उठा रहे लोगों को कुचल दिया।