उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग और उनकी बेटी जू ए ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण को साथ में देखा।
By: Arvind Mishra
Mar 15, 202610:15 AM

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग और उनकी बेटी जू ए ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण को साथ में देखा। उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया ने इस परीक्षण की निंदा की। किम जोंग के इस मिसाइल टेस्ट पर दक्षिण कोरिया ने सूचना दी थी कि उत्तर कोरिया की तरफ से करीब 10 बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई हैं। इस परीक्षण में रॉकेटों ने कोरिया के पूर्वी सागर में 360 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित एक द्वीप लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया।
उत्तर कोरिया का मिसाइल टेस्ट
उत्तर कोरिया के इस अभ्यास में 600एमएम-कैलिबर वाले एक दर्जन सटीक मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर और दो तोपखाना कंपनियां शामिल थीं। इन्होंने एमआरएलएस को बहुत ही घातक और आकर्षक हथियार बताया।
विनाशकारी शक्ति
केसीएन ने किम जोंग के हवाले से बताया कि इस अभ्यास ने प्योंगयांग के दुश्मनों को, जो 420 किलोमीटर (लगभग 260 मील) की मारक सीमा के भीतर हैं, उन्हें बेचैनी का एहसास कराया और उन्हें इस परमाणु हथियारों की विनाशकारी शक्ति भी बता दी।
दक्षिण कोरिया-अमेरिका कर रहे सैन्य अभ्यास
उत्तर कोरिया ने इन मिसाइलों का परीक्षण ऐसे समय में किया है, जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाएं इस हफ्ते सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। ये सैन्य अभ्यास 19 मार्च तक जारी रहेगा। किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास पर आपत्ति जताते हुए कहा- ये अभ्यास अकल्पनीय रूप से भयानक नतीजे ला सकते हैं। ये अभ्यास एक ऐसे नाजुक समय पर हो रहे हैं, जब वैश्विक सुरक्षा ढांचा तेजी से ढह रहा है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध चल रहे हैं।