×

अंतरिक्ष से शुभांशु बोले- नमस्कार! एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं...

शुभांशु शुक्ला सहित चारों अंतरिक्ष यात्री आज शाम 4:30 बजे स्पेस स्टेशन पहुंचेंगे। इससे पहले इस मिशन के क्रू ने स्पेसक्राफ्ट लाइव बातचीत की। अंतरिक्ष से अपने पहले कॉल में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार के प्रक्षेपण के अनुभव को याद किया।

By: Arvind Mishra

Jun 26, 20251:03 PM

view4

view0

अंतरिक्ष से शुभांशु बोले- नमस्कार! एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं...

  • अंतरिक्ष में 14 दिन...डायबिटीज-बीजों का अंकुरण पर भी होगी रिसर्च 

  • शुभांशु करेंगे 60 प्रयोग,डॉकिंग आज शाम 4:30 बजे होने की उम्मीद

  • एक्सिओम-4 मिशन के दौरान छात्रों से जुड़ने के लिए बातचीत करेंगे

  • प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों और पृथ्वी पर जीवन के लिए अहम

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

शुभांशु शुक्ला सहित चारों अंतरिक्ष यात्री आज शाम 4:30 बजे स्पेस स्टेशन पहुंचेंगे। इससे पहले इस मिशन के क्रू ने स्पेसक्राफ्ट लाइव बातचीत की। अंतरिक्ष से अपने पहले कॉल में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार के प्रक्षेपण के अनुभव को याद किया। उस पल को ताजा करते हुए इस अनुभव को अवर्णनीय बताया। अंतरिक्ष से नमस्कार के साथ अभिवादन करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा-मुझे शून्य गुरुत्वाकर्षण की आदत हो रही है। मैं अभी भी शून्य गुरुत्वाकर्षण की आदत डाल रहा हूं... जैसे कोई बच्चा चलना सीख रहा हो...यह पता लगा रहा हो कि कैसे आगे बढ़ना है और खुद को संभालना कैसे है। मैं वास्तव में हर पल का आनंद ले रहा हूं। शुभांशु शुक्ला ने पृथ्वी की कक्षा में अपने अनुभव को अवास्तविक और मजेदार बताया। इस दौरान एक सॉफ्ट टॉय स्वान यानी, हंस को हाथ में लेकर उन्होंने कहा- भारतीय संस्कृति में हंस बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। गौरतलब है कि भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलता पूर्वक लॉन्च हो गया। यह मिशन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लेकर गया है। इस मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला, एन मैक्लेन, निकोल आयर्स और पैगी व्हिटसन शामिल हैं। यह चारों यात्री लो-अर्थ आॅर्बिट में जाएंगे और आईएसएस के हार्मनी मॉड्यूल के स्पेस फेसिंग पोर्ट पर डॉक करेंगे। इसके बाद चारों लोग दो हफ्ते तक आईएसएस पर 14 दिन बिताएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 14 दिन करेंगे क्या...।

नवाचार को बढ़ावा

दरअसल, अंतरिक्ष यात्री अपने मिशन के दौरान 60 प्रयोग करेंगे। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में भारत-केंद्रित अध्ययन करेंगे। उड़ान से पहले शुक्ला ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने देश की एक पूरी पीढ़ी की जिज्ञासा को जगा पाएंगे और नवाचार को बढ़ावा दे पाएंगे। जिसमें डायबिटीज से जुड़ा रिसर्च भी शामिल है। यही नहीं, 14 दिनों के दौरान शुभांशु और उनकी टीम भारतीय सुपरफूड जैसे मूंग और मेथी, अल्गी (स्पाइरुलिना) और सूक्ष्म जीवों पर रिसर्च करेंगे।

एक सफेद खिलौना भी ले गए

ये सभी प्रयोग भारत के वैज्ञानिकों ने तैयार किए हैं।  साथ ही, शुक्ला मानव शरीर पर अंतरिक्ष के असर को लेकर भी अध्ययन करेंगे। वे अपने साथ जॉय नाम का एक सफेद हंस जैसा खिलौना भी लेकर गए हैं, जो वहां शून्य गुरुत्व वाले माहौल को दिखाने में मदद करेगा। वह इस मिशन के दौरान छात्रों और लोगों से जुड़ने के लिए बातचीत भी करेंगे।

सायनोबैक्टीरिया: इसरो और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से दो प्रकार के सायनोबैक्टीरिया की वृद्धि और व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा। इनके प्रकाश संश्लेषण की क्षमता और लचीलापन का विश्लेषण होगा, जो भविष्य में चंद्रमा या मंगल पर जीवन समर्थन प्रणालियों के लिए उपयोगी हो सकता है।

उपचार विधि: यह प्रयोग माइक्रोग्रैविटी में मांसपेशियों के नुकसान के कारणों और उपचार विधियों की जांच करेगा। यह मंगल मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और पृथ्वी पर उम्र से संबंधित मांसपेशी हानि के रोगियों के लिए उपयोगी हो सकता है।

फसलों की खेती: छह प्रकार के बीजों को अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा ताकि उनके विकास का अध्ययन किया जा सके। केरल कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ता इन बीजों में आनुवंशिक गुणों का विश्लेषण करेंगे, जो भविष्य में अंतरिक्ष में खेती के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

खाद्य पर प्रभाव: यह प्रयोग माइक्रोग्रैविटी और विकिरण के प्रभाव को खाद्य माइक्रोएल्गी पर जांचेगा, जो अंतरिक्ष में खाद्य स्रोत के रूप में महत्वपूर्ण हो सकता है। इस मिशन में इसरो तीन तरह के शैवाल भेज रहा है। शैवाल पानी में पाया जाने वाला माइक्रोआर्गेनिज्म है।

मांसपेशी पुनर्जनन: इंस्टीट्यूट आफ स्टेम सेल साइंस एंड रीजनरेटिव मेडिसिन, भारत द्वारा प्रस्तावित, यह प्रयोग मेटाबोलिक सप्लीमेंट्स के प्रभाव को माइक्रोग्रैविटी में मांसपेशी पुनर्जनन पर जांचेगा।

अंतरिक्ष में अंकुरण: धारवाड़ के यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ द्वारा प्रस्तावित, इस प्रयोग में मूंग (हरी दाल) और मेथी (फेनुग्रीक) के बीजों को माइक्रोग्रैविटी में अंकुरित किया जाएगा। इनका औषधीय गुणों और अंतरिक्ष यात्रियों के पोषण के लिए महत्व का अध्ययन होगा। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाक में विद्रोह की चिंगारी... शहबाज के खिलाफ पीओके में पुलिस ने खोला मोर्चा

4

0

पाक में विद्रोह की चिंगारी... शहबाज के खिलाफ पीओके में पुलिस ने खोला मोर्चा

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी के बाद पीओके की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। पीओकेके स्थानीय पुलिसकर्मियों में पाकिस्तान की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Loading...

Sep 29, 20252 hours ago

कुरुक्षेत्र... दो कारों की भिड़ंत... पांच लोगों की मौत

7

0

कुरुक्षेत्र... दो कारों की भिड़ंत... पांच लोगों की मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं।

Loading...

Sep 29, 20255 hours ago

मिशन-बिहार फतह... भाजपा के 45 ‘सेनापति’ संभालेंगे चुनावी मैदान

5

0

मिशन-बिहार फतह... भाजपा के 45 ‘सेनापति’ संभालेंगे चुनावी मैदान

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस किया गया है।

Loading...

Sep 29, 20256 hours ago

मोदी बोले- खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर...नतीजा वही...भारत की जीत

6

0

मोदी बोले- खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर...नतीजा वही...भारत की जीत

भारत ने एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया। पीएम की पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई।

Loading...

Sep 29, 20256 hours ago

सबको भारत का नमस्कार... जो आतंक का समर्थन करेगा, वो भुगतेगा परिणाम

7

0

सबको भारत का नमस्कार... जो आतंक का समर्थन करेगा, वो भुगतेगा परिणाम

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सेशन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने भारत का रुख दुनिया के सामने रखा। साथ ही आतंकवाद को पोषित करने में पाकिस्तान की भूमिका, पहलगाम हमला और टेरर फंडिंग को लेकर पड़ोसी देश की आलोचना की।

Loading...

Sep 28, 202511:22 AM