×

शुभमन गिल 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए नॉमिनेट

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 75.40 की औसत के साथ 754 रन बनाए। बर्मिंघम में खेले गए मैच में उन्होंने 269 और 161 रन की पारी खेली थी।

By: Prafull tiwari

Aug 06, 20257:36 PM

view11

view0

शुभमन गिल 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए नॉमिनेट

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए नामित किए गए हैं। इसमें जुलाई 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों में गिल के अलावा, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर शामिल हैं। 

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 75.40 की औसत के साथ 754 रन बनाए। बर्मिंघम में खेले गए मैच में उन्होंने 269 और 161 रन की पारी खेली थी। शुभमन गिल ने इस टेस्ट सीरीज 147, 8, 269, 161, 16, 6, 12, 103, 21 और 11 रन की पारी खेली।  कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज खेलते हुए गिल ने स्थिरता और आक्रामक स्वभाव का मिश्रण दिखाया। फैंस उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी मान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पांच मुकाबलों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की।

वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चार मुकाबलों की सात पारियों में 43.43 की औसत के साथ 304 रन बनाए। इसमें शतकीय पारी भी शामिल है। इसके साथ ही स्टोक्स ने पूरी सीरीज में 17 विकेट भी हासिल किए। बेन स्टोक्स ने लगातार दो मैचों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। लॉर्ड्स में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने इंग्लैंड को 22 रनों से रोमांचक जीत दिलाई।

दूसरी ओर, मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 265.5 की औसत से 531 रन बनाए। उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में 147 रनों की संयमित पारी खेली। मुल्डर ने बुलावायो में अपने करियर की सबसे बड़ी नाबाद 367 रनों की पारी खेली। यह दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट इतिहास में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। मुल्डर ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 15.28 की औसत से सात विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

5

0

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

Loading...

Nov 26, 20251:17 PM

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

5

0

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम घोषित कर दी है। इंजर्ड शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या बाहर हैं। केएल राहुल करेंगे कप्तानी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर वापसी होगी। जानें पूरा स्क्वॉड और बड़े अपडेट्स।

Loading...

Nov 23, 20256:47 PM

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

5

0

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 पर समाप्त। दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को जानसेन (93) ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए, अभी 480 रन पीछे।

Loading...

Nov 23, 20254:56 PM

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

5

0

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के पहले दिन का संक्षिप्त विवरण। बावुमा और स्टब्स की मजबूत साझेदारी के बाद भारत की वापसी। कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट। दक्षिण अफ्रीका 247/6 (Stumps)।

Loading...

Nov 22, 20255:11 PM

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

6

0

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा। ट्रेविस हेड ने 69 गेंदों में शतक जड़कर (चौथी पारी में सबसे तेज) इतिहास रचा। मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाई।

Loading...

Nov 22, 20253:54 PM